फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Himanshi Jangra won a bronze medal at the Junior World Shooting Championship.

Bhiwani News: जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में हिमांशी जांगड़ा ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Himanshi Jangra won a bronze medal at the Junior World Shooting Championship.
हिमांशी जांगड़ा।
भिवानी। जर्मनी के सुहल में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भिवानी की निशानेबाज हिमांशी जांगड़ा ने जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। कोंट रोड स्थित गली नंबर चार निवासी गोविंद जांगड़ा और शिखा जांगड़ा की पुत्री हिमांशी ने फाइनल मुकाबले में 217.6 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में भारत की सेजल कांबले ने स्वर्ण पदक जीता जबकि बुल्गारिया की मारिया अतानासोवा ने रजत पदक अपने नाम किया।
लक्ष्य स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी भिवानी के मुख्य कोच पूर्व सूबेदार प्रदीप बेनीवाल ने बताया कि हिमांशी ने वर्ष 2019 में मात्र 10 वर्ष की आयु में एकेडमी में शूटिंग प्रशिक्षण शुरू किया था। शुरुआत से ही उसने खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिचय दिया जिसके दम पर उसने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन और लगातार बेहतर स्कोर के आधार पर हिमांशी का चयन भारतीय सेना की गर्ल्स स्पोर्ट्स कंपनी में हुआ था। पिछले वर्ष जून माह से वह सेना के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। सेना में चयन और वहां मिले उच्च स्तरीय प्रशिक्षण ने उसके प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप बेनीवाल ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है और हिमांशी ने अपनी मेहनत तथा लगन के बल पर यह सपना साकार किया है। यह उपलब्धि न केवल भिवानी बल्कि पूरे हरियाणा के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि हिमांशी के भिवानी लौटने पर लक्ष्य स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी में उसके सम्मान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें खेल प्रेमी, खिलाड़ी, अभिभावक और गणमान्य नागरिक भाग लेकर उसकी इस उपलब्धि का सम्मान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed