{"_id":"66a28c01a280f259900e5e42","slug":"himachal-delhi-chandigarh-and-rajasthan-were-the-winners-in-the-mens-category-and-rajasthan-kerala-bihar-and-karnataka-were-the-winners-in-the-womens-category-bhiwani-news-c-21-hsr1027-428996-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुरुष वर्ग में हिमाचल, दिल्ली, चंडीगढ़ व राजस्थान तो महिला वर्ग में राजस्थान, केरल, बिहार व कर्नाटक रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुरुष वर्ग में हिमाचल, दिल्ली, चंडीगढ़ व राजस्थान तो महिला वर्ग में राजस्थान, केरल, बिहार व कर्नाटक रहे विजेता
Thu, 25 Jul 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
गांव कलिंगा स्थित सीनियर सैंकड़री स्कूल में आयोजित 42वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में
भिवानी। गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी में वीरवार से चार दिवसीय 42वीं सीनियर नेशनल नेटबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की ओर से 25 से 28 जुलाई तक करवाया जा रहा है। इसमें देशभर के 28 राज्यों की 28 महिला एवं 28 पुरुष वर्ग की टीमें हिस्सा लेगी। पुरुष वर्ग में हिमाचल, दिल्ली, चंडीगढ़ व राजस्थान तो महिला वर्ग में राजस्थान, केरल, बिहार व कर्नाटक की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर तारन क्लब राइना के प्रधान डाॅ. तरसेम सिंह ने शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा नेटबाल खेल संघ के अध्यक्ष तथा ऑल इंडिया नेटबाल डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष हरिओम कौशिक भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि 42वीं सीनियर नेशनल नेटबाल प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 28 राज्यों के 800 के करीबन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें महिला तथा पुरुष वर्ग की 28-28 टीमें हिस्सा ले रही है।
प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग में हिमाचल ने उत्तराखंड को 13-1 के अंतर से, दिल्ली ने बिहार को 22-15 के अंतर से, चंडीगढ़ ने उत्तर प्रदेश को 25-11 के अंतर से तथा राजस्थान ने आसाम को 17-16 के अंतर से हराया। इसी प्रकार महिला वर्ग में राजस्थान ने मणिपुर को 14-3 के अंतर से, केरला ने उत्तर प्रदेश को 23-1 के अंतर से, बिहार ने तेलंगाना को 16-14 के अंतर से तथा कर्नाटक ने चंडीगढ़ को 15-11 के अंतर से हराया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डाॅ. तरसेम सिंह ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से ही खेले।