{"_id":"6af76c41534326d859005868","slug":"high-tension-line-obstructs-the-path-for-the-four-lane-road-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159969-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हाईटेंशन लाइन ने रोकी फोरलेन की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हाईटेंशन लाइन ने रोकी फोरलेन की राह
Sat, 14 Nov 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
भिवानी-हांसी फोरलेन मार्ग
भिवानी। राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी अथॉरिटी की भिवानी-हांसी फोरलेन परियोजना की डगर पर हाईटेंशन बिजली लाइन की टेंशन डेडलाइन के एक साल बाद भी दूर नहीं हो पाई है। बवानीखेड़ा के समीप महज 220 मीटर हिस्से में अब भी फोरलेन निर्माण पूरा होने का काम अटका है, जिसकी वजह से वाहन चालकों को आज भी बवानीखेड़ा कस्बे के जाम से गुजरना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि टोल प्लाजा पर आठ माह से वसूली जारी है, लेकिन सफर के समय में कोई खास राहत नहीं मिली।
करीब 802 करोड़ की सड़क परियोजना पर दिसंबर 2023 में काम शुरू हुआ था। इस कार्य के पूरा होने की डेडलाइन दिसंबर 2025 तय की थी। मगर इस परियोजना से जुड़े अधिकारियों का साल भर का समय हाईटेंशन बिजली लाइन की हाइट रेजिंग कराने की टेंशन में ही बीत चला है। अब दिसंबर में हाईटेंशन बिजली लाइन का समाधान कराने के लिए शटडाउन लेने का निर्णय हुआ है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 148 बी के अंतर्गत करीब 42 किलोमीटर लंबे भिवानी-हांसी फोरलेन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बवानीखेड़ा बाईपास पर फोरलेन के ऊपर से गुजर रही 132 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की बाधा दूर की जानी है। भिवानी डिविजन के अंतर्गत आने वाली अन्य हाईटेंशन बिजली लाइनों को पहले ही ऊंचा किया जा चुका है। मगर अब एचवीपीएनएल हिसार ट्रांसमिशन सिस्टम डिविजन के अधीन सिर्फ एक हाईटेंशन लाइन बची है, जिसे ऊंचा किया जाना है। इसके लिए 148बी अथॉरिटी अधिकारियों की तरफ से विद्युत प्रसारण निगम हिसार डिविजन में एक दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच आंशिक रूप से शटडाउन लेकर इसे ऊंचा किया जाएगा, ताकि यहां से वाहनों की आवाजाही बनी रहे।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा टोल प्लाजा पर वसूला जा रहा वाहन चालकों से टोल
भिवानी-हांसी फोरलेन के बीच बवानीखेड़ा के समीप टोल प्लाजा भी चालू हो चुका है। इस टोल प्लाजा पर करीब आठ माह से टोल चालू है। जिस पर यहां से गुजरने वाले वाहनों से टोल वसूला जा रहा है। हालांकि टोल शुरू करने से पहले हाईवे अथॉरिटी अधिकारियों को भिवानी-हांसी फोरलेन को पूरी तरह से चालू किया जाना था। भिवानी से बवानीखेड़ा जाने वाले वाहनों से भी टोल लिया जा रहा है, जबकि उन्हें हाईवे से नीचे उतर कस्बा के बीच से होकर फिर हाईवे पर चढ़ना पड़ता है। ऐसे में वाहन चालक भी टोल चुकाने के बाद भी फोरलेन की सुविधा का पूरा लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
फोरलेन पर हाईटेक सुविधाएं भी हो चुकी चालू
राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी अथॉरिटी की परियोजना में 42 किलोमीटर के दायरे में दो मुख्य ओवरब्रिज, करीब सात पुल और दस से अधिक अंडरपास शामिल हैं। फोरलेन की चौड़ाई लगभग 14 मीटर है और बीच में डिवाइडर है। प्रत्येक एक किलोमीटर की दूरी पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी हो रही है। दिसंबर 2023 से दिसंबर 2025 तक इस परियोजना को पूरा किया जाना था। मगर हाईटेंशन बिजली लाइन शिफ्टिंग के कारण काम में एक साल की देरी हुई है।
वर्सन::::
भिवानी-हांसी फोरलेन निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन बवानीखेड़ा के समीप हाईटेंशन बिजली लाइन शिफ्टिंग की वजह से 220 मीटर का क्षेत्र में कनेक्टिविटी नहीं हो पाई है। पावर ग्रिड की इस लाइन को लेकर कई स्तर पर निरीक्षण हो चुका है। अब दिसंबर में इस लाइन का समाधान किया जाएगा। जिसको लेकर शटडाउन लिए जाने का निर्णय हो चुका है। फिलहाल बवानीखेड़ा के समीप बने टोल प्लाजा पर बवानीखेड़ा तक का टोल नहीं लग रहा है, इससे आगे ही टोल लिया जा रहा है। फोरलेन पूरी तरह से चालू किए जाने के बाद टोल के रेट रिवाइज होंगे।
-मीनू कुमारी, मैनेजर, एनएच 148बी अथॉरिटी।
वर्सन::::
भिवानी-हांसी फोरलेन में आड़े आने वाली अधिकांश हाईटेंशन बिजली लाइनों को शिफ्ट किया जा चुका है। बवानीखेड़ा बाईपास के समीप पावर ग्रिड की एक हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई बढ़ाई जानी है, जिसको लेकर दिसंबर में शटडाउन लिया गया है। इस दौरान इस लाइन की ऊंचा उठाने का काम कराया जाएगा। लाइन का सर्वे और निरीक्षण दोनों ही हो चुके हैं।
-सत्यप्रकाश, कार्यकारी अभियंता, ट्रांसमिशन सिस्टम हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, हिसार।
पौना घंटे के सफर में लग रहा सवा घंटा, कस्बे के जाम का भी झंझट
भिवानी-हांसी फोरलेन चालू तो कर दिया है मगर हांसी तक इसे नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में भिवानी से जाने वालों को बवानीखेड़ा कस्बा के अंदर से होकर जाम से भी जूझना पड़ता है। ऐसे में भिवानी से हांसी तक का सफर करीब सवा से डेढ़ घंटे का हो गया है, जबकि फोरलेन चालू होने पर ये सफर मात्र आधा से पौना घंटा में तय हो जाएगा।
-राहुल गोयल शहरवासी
टोल भी काट रहा, सफर की नहीं घटी मुश्किलें
फोरलेन पर बवानीखेड़ा के समीप टोल पर वाहनों का टोल लग रहा है, लेकिन सफर की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। फोरलेन बनने से पहले जितना समय पहले लगता था उतना ही समय अब भिवानी से हांसी पहुंचने में लग रहा है। अगर फोरलेन की कनेक्टिविटी कर दी जाए तो गांवों और कस्बों का झंझट खत्म होगा सीधा फोरलेन के जरिये लोग कम समय में गंतव्य तक पहुंचेंगे।
-प्रवीन बूरा प्रेमनगर निवासी।