Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four-day grand festival begins with 'Nahay-Khay'

Bhiwani News: घर-घर गूंजे छठी मैया के जयकारे, नहाय-खाय से चार दिवसीय महापर्व शुरू

Sat, 14 Nov 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 14 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Four-day grand festival begins with 'Nahay-Khay'
जागृति कॉलोनी में छठ महा पर्व पर पूजा करती चिंटू देवी
भिवानी। लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय की परंपरा के साथ शुरू हो गया। पर्व के पहले दिन व्रती महिलाओं ने घरों में साफ-सफाई और चूल्हा-चौका करने के बाद पारंपरिक पकवान तैयार किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत का संकल्प लिया। चार दिवसीय इस महापर्व को लेकर पूर्वांचल परिवारों में उत्साह का माहौल है। वहीं, छठ पूजा को लेकर जूई नहर स्थित पूजा घाट पर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। घाट की सफाई कर पूजा स्थलों को स्वच्छ किया गया है। अब श्रद्धालुओं को नहर में पानी छोड़े जाने का इंतजार है, ताकि छठ व्रती निर्धारित परंपरा के अनुसार सूर्यदेव को अर्घ्य दे सकें।
विज्ञापन

ऐसी मान्यता है कि छठ देवी सूर्य देव की बहन हैं। उन्हीं को प्रसन्न करने के लिए जीवन के महत्वपूर्ण अवयवों में सूर्य व जल की महत्ता को मानते हुए, इन्हें साक्षी मानकर भगवान सूर्य की आराधना तथा उनका धन्यवाद करते हुए मां गंगा-यमुना या किसी भी पवित्र नदी या पोखर (तालाब) के किनारे यह पूजा की जाती है। जागृति कॉलोनी निवासी चिंटू देवी ने बताया कि षष्ठी मां यानी छठ माता बच्चों की रक्षा करने वाली देवी हैं। इस व्रत को करने से संतान को लंबी आयु का वरदान मिलता है। शिशु के जन्म के छह दिनों बाद इन्हीं देवी की पूजा की जाती है। इनकी प्रार्थना से बच्चे को स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु होने का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

ये रखें व्रत में सावधानी
श्रद्धालुओं ने बताया कि छठ पूजा में प्रसाद का बहुत महत्व होता है। इसे बनाते हुए साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है। इसके चलते प्रसाद को बनाने के लिए नए चूल्हे का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर कोई गैस का इस्तेमाल करता है तो नए स्टोव का इस्तेमाल करना चाहिए। छठ पूजा के कई दिन पहले से ही घर में प्याज, लहसुन व मांसाहारी भोजन का त्याग कर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन बर्तनों में मांसाहारी भोजन का सेवन किया गया है उनका इस्तेमाल पूजा में भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के अनुसार पूजा का पर्व सबके साथ मिलकर बनाया जाने वाला विशेष पर्व है। इस पर्व पर बनाया जाने वाला प्रसाद जैसे गुड़ की खीर आदि को सभी के साथ बांटकर खाना ही शुभ होता है।

छठ पूजा के लिए जुई नहर पर हुई सफाई
छठ महा पूजा के लिए जुई नहर के समीप पूजा-घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट पर बने पूजा स्थलों को नहर के पानी से स्वच्छ किया गया। इन घाटों पर 16 नवंबर को परिवार के साथ सुहागिन महिलाएं विधि-विधान से पूजा करेंगी। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी नहर में पानी छोड़े जाने को लेकर पूर्वांचल परिवार संघ पदाधिकारियों ने अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed