{"_id":"6a6b9d91fddd3ad6fd0c88b5","slug":"helpless-thirst-people-who-longed-for-every-drop-the-dam-of-patience-broke-the-residents-of-ward-27-took-to-the-streets-and-protested-against-the-public-health-department-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154657-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बेबस प्यास...बूंद-बूद को तरसे लोगों का टूटा सब्र का बांध, वार्ड-27 के लोगों ने सड़क पर उतर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बेबस प्यास...बूंद-बूद को तरसे लोगों का टूटा सब्र का बांध, वार्ड-27 के लोगों ने सड़क पर उतर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
Fri, 31 Jul 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर की कई कॉलोनियों में पेयजल संकट झेल रहे लोगों का वीरवार को सब्र का बांध टूट गया। वार्ड-27 के निवासी सड़कों पर उतर आए। इसके अलावा चूहड़ सिंह की बाजारी, कितान पाना, मुरारीलाल की गली, ढगयान गली और मोड्यान गली के लोगों ने पार्षद गोविंदराम शर्मा उर्फ बिल्लू बादशाह के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से पीने के पानी की भारी किल्लत बनी हुई है लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद विभाग और जिला प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। पार्षद गोविंदराम शर्मा ने बताया कि उनके वार्ड में पिछले करीब दो वर्षों से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है।
पार्षद ने बताया कि कई-कई सप्ताह तक पानी न आने से लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है और उन्हें बूंद-बूंद पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उनके क्षेत्र में महम रोड स्थित पुराने जलघर से पानी सप्लाई होता है, लेकिन पिछले दो वर्षों से उनके हिस्से का पानी नई बस्ती और जिला कारागार में डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन सिर्फ खोखले आश्वासन ही मिले। चंडीगढ़ से चीफ इंजीनियर जसवंत सिंह नरवाल ने भी पेयजल समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे मगर धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पार्षद और लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालीन धरना देने और शहर के मुख्य मार्गों को जाम करने के लिए मजबूर होंगे।