{"_id":"68408fa8097de351ea0eea1c","slug":"heat-and-dust-storm-are-affecting-the-eyes-number-of-patients-increasing-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-135031-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गर्मी और धूल भरी आंधी कर रही आंखों को प्रभावित, बढ़ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गर्मी और धूल भरी आंधी कर रही आंखों को प्रभावित, बढ़ रहे मरीज
Wed, 04 Jun 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मरीज के आंखों की जांच करते डॉ हरजीत सिंह।
भिवानी। गर्मी व धूल भरी आंधी के कारण लोगों की आंखों की समस्याएं बढ़ रही हैं। मई माह में तीन से चार बार आई आंधी का लोगों की आंखों पर भी प्रभाव पड़ा। शहर के निजी व सरकारी अस्पतालों में आंखों में जलन, आंख से पानी आना व आंखों में खुजली की समस्या बढ़ रही है।
बुधवार को भी पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में आंखों से प्रभावित लगभग 150 मरीज पहुंचे। ओपीडी में पहुंचने वाले ज्यादातर मरीज आंखों में जाला आना, पानी आना जैसी समस्याओं से परेशान मिले। वहीं चिकित्सक भी ऐसे मौसम में मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में कार्यरत चिकित्सक ने बताया कि आंख शरीर का संवेदनशील भाग है। आंखों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
गर्मी व धूल भरी आंधी आंखों में समस्या का कारण हो सकते हैं। इसलिए दुपहिया वाहन पर जाते समय चश्मा लगा कर जाए। वहीं चालक हेलमेट का प्रयोग करें। इसके अलावा आंखों में किसी प्रकार की समस्या आने पर सबसे पहले ठंडे पानी से आंखों को साफ कर लें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ऐसे करें आंखों का बचाव
डॉ. हरजीत सिंह के अनुसार ऐसे मौसम में आंखों के बचाव के लिए चश्मा लगा कर रखें। दिन में तीन से चार बार आंखों को ठंडे पानी से धोते रहे। विशेष रूप से दुपहिया वाहन चालकों को बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग कर शीशा बंद करके करना चाहिए। इसके साथ ही अगर गाड़ी में एसी का प्रयोग करते हैं तो कोशिश करें की उसकी सीधी हवा आंखों से न टकराएं। घरों में कूलर व पंखों की हवा सीधा आंखों में न लगने दें। धूल-मिट्टी वाले क्षेत्र में जाने से बचें। दोपहर में चलने वाली गर्म हवा को सीधा आंखों में लगने से बचाएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आंखें शरीर का बहुत संवेदनशील भाग है। इस कारण आंखों का बचाव करना जरूरी है। अगर आंख में किसी प्रकार की समस्या महसूस होती है तो तुरंत नजदीकी नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिलकर परामर्श करें। अपनी मर्जी से किसी प्रकार की दवा आंखों में नहीं डालनी चाहिए।
- डॉ. हरजीत सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।