{"_id":"6ac7f56e4b6c76ce8f0afe49","slug":"hearing-of-1022-pending-cases-at-the-ssir-notice-special-camp-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158368-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एसएसआईआर नोटिस के विशेष शिविर में 1022 लंबित मामलों की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एसएसआईआर नोटिस के विशेष शिविर में 1022 लंबित मामलों की सुनवाई
विज्ञापन
भिवानी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने बताया कि जिले में बुधवार और वीरवार को लगाए गए विशेष शिविरों में एसआईआर नोटिस से जुड़े 1022 लंबित मामलों की सुनवाई की गई। उन्होंने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मिले नोटिस और सुनवाई से संबंधित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आयोग लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर रहा है और संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावी मॉनिटरिंग और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
डीसी ने बताया कि ऐसे पात्र मतदाता जिन्होंने अभी तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं वे विशेष अभियान का लाभ उठाएं। वे अपने दस्तावेज बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा करवाएं। इससे सभी योग्य मतदाताओं के नाम 6 नवंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
जिले में 1,57,622 नोटिस जारी
जिले में कुल 1,57,622 नोटिस जारी किए गए हैं जिनमें से 7732 सुनवाई मामले लंबित हैं। कुल लंबित मामलों का प्रतिशत 4.91 है। नोटिस की सुनवाई समय पर पूरी करने के लिए 7 से 9 अक्तूबर तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान संबंधित मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर और घर-घर सर्वे के माध्यम से उन मतदाताओं से दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे जिन्होंने नोटिस मिलने के बाद भी आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं।