फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Health is deteriorating in the scorching heat, with an increase in blood pressure patients.

Bhiwani News: भीषण गर्मी में बिगड़ रही सेहत, ब्लड प्रेशर के मरीजों में बढ़ोतरीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Health is deteriorating in the scorching heat, with an increase in blood pressure patients.
शहर के मेडिकल कॉलेज में लगी  मरीजों की भीड़। 
भिवानी। बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर गंभीर रूप से दिखाई देने लगा है। तेज धूप और शरीर से अधिक पसीना निकलने के कारण ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़कर प्रतिदिन 25 से 30 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर से अत्यधिक पसीना निकलने के कारण आवश्यक लवण (इलेक्ट्रोलाइट्स) भी पसीने के साथ बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डिहाइड्रेशन की स्थिति बनती है जिसका सीधा असर रक्तचाप पर पड़ता है। कई मरीजों में ब्लड प्रेशर अचानक कम हो जाता है जबकि पहले से उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों की परेशानी और अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में चक्कर आना, कमजोरी, बेचैनी, अधिक पसीना आना और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव जैसी शिकायतें प्रमुख रूप से देखी जा रही हैं। गंभीर मामलों में मरीजों को आंखों के सामने अंधेरा छाने और बेहोशी जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन नहीं किया जाए तो डिहाइड्रेशन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इससे रक्तचाप असंतुलित होकर स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि बुजुर्ग, हृदय रोगी, उच्च रक्तचाप के मरीज और बाहर धूप में काम करने वाले लोग विशेष रूप से जोखिम में रहते हैं। ऐसे लोगों को नियमित अंतराल पर पानी पीना चाहिए तथा शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि गर्मी में प्राकृतिक जूस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन किया जाए तथा दोपहर के समय तेज धूप में निकलने से बचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed