फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   health departmet take target 75000 vaccination in 3 days

तीन दिन में 75 हजार लोगों को लगेगा कोरोना रोधी टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
health departmet take target 75000 vaccination in 3 days
नागरिक अस्पताल के वार रूम में रजिस्ट्रेशन विंडो पर जानकारी अपलोड करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग जिले में तीन दिवसीय वृहद टीकाकरण शिविर का आयोजन कर रहा है। इस शिविर में जिले के 75 हजार लाभार्थियों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 151 केंद्रों पर 13 से 15 सितंबर तक शिविर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किया था। विभाग ने अब तक तय लक्ष्य का 61 फीसदी टीकाकरण कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में 852900 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य लिया था। इसमें से विभाग द्वारा अब तक 676414 लोगों टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 517638 को पहली और 158776 को दूसरी डोज लगाई है। जिले में स्वास्थ्यकर्मियों को 9378 डोज, फ्रंट लाइन वर्कर को 6358 डोज, 18-44 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 365150 डोज, 45-60 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 156258 डोज और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 139270 डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्ताल में रजिट्रेशन के लिए शुरू की नई खिड़की
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। नागरिक अस्पताल के वार रूम में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी वैक्सीनेशन करवाने के लिए आते हैं। इसकी वजह से अस्पताल में सामुदायिक दूरी की व्यवस्था बिगड़ जाती है और लोगों की भीड़ लग जाती है। वार रूम में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रजिस्ट्रेशन के लिए अलग से दो विंडो शुरू की हैं। इनमें एक विंडो महिलाओं और एक विंडो की पुरुषों के लिए व्यवस्था की है। साथ ही बुजुर्गों के लिए अलग से कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है। ताकि कोरोना संक्रमण का खतरा न बने। साथ ही नागरिकों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए अलग से एक कर्मचारी तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेगा शिविर लगेगा
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार वैक्सीनेशन और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अब तीन दिवसीय मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई जा सके। मेगा शिविर के लिए 75 हजार लाभार्थियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य लिया है।
- डॉ. सपना गहलावत, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed