फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Health department's rapid response team found mosquito larvae at 10 places in three villages.

Bhiwani News: स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पॉन्स टीम को मिले तीन गांवों में 10 जगहों पर मच्छर का लारवा

Tue, 05 Sep 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Health department's rapid response team found mosquito larvae at 10 places in three villages.
घरों में जाकर एंटी लारवा की जांच करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। 
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पॉन्स टीम ने मंगलवार को डेंगू संभावित मरीजों के घर दोबारा से निरीक्षण किया और फील्ड के कर्मचारियों का काम भी जांचा। इस दौरान रेपिड रिस्पॉन्स टीम को तीन गांवों में 10 जगहों पर मच्छर का लारवा मिला। जिन गांवों में टीम को मच्छर का लारवा मिला उन गांवों के संबंधित फील्ड कर्मचारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं मौके पर ही मच्छर का लारवा नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पॉन्स टीम ने गांव पालुवास, नाथुवास, बामला और फूलपुरा में निरीक्षण किया। इस दौरान इन गांवों में पॉजिटिव मिले डेंगू मरीजों के घर पर टीम ने दोबारा पहुंचकर जांच की। वहीं इन गांवों में जांच के दौरान मच्छर का लारवा भी टीम को मिला। रेपिड एक्शन टीम को गांव पालुवास में दो जगह, गांव नाथुवास में पांच जगह और गांव बामला में तीन जगह मच्छर का लारवा मिला। जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया। वहीं संबंधित फील्ड कर्मचारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया। टीम ने ग्रामीणों को भी जागरूक किया कि वे पानी का ठहराव न होने दे, क्योंकि इसके अंदर मच्छर का लारवा पनप सकता है।
विज्ञापन

------

जिले में डेंगू के 23 और बाहर से आ चुके 41 केस
भिवानी जिले में डेंगू का संक्रमण लगातार बढ़ा है। अब तक भिवानी जिले में डेंगू के 23 मामले सामने आ चुके हैं जबकि बाहर से 41 केस सामने आए हैं। डेंगू संभावित एक महिला की भी मौत हो चुकी है। डेंगू के संक्रमण पर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों पर निगरानी में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

लैब में पहुंच रहे जांच के लिए 700 सैंपल
जिला नागरिक अस्पताल की लैब में रोजाना ही करीब 700 खून के नमूने जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें डेंगू से जुड़े करीब आठ से दस शामिल हैं। वहीं सामान्य बुखार और अन्य मरीजों के सैंपल भी शामिल है। नागरिक अस्पताल की लैब में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया की जांच निशुल्क है। वहीं सुबह सैंपल लेने के बाद शाम तक इनकी रिपोर्ट भी दे दी जाती है।

रेपिड रिस्पॉन्स टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा कर मच्छर के लारवा की जांच कर रही है। जिन जगहों पर मच्छर का लारवा मिल रहा है वहां पर संबंधित फील्ड कर्मचारी से भी स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है वहीं लारवा को मौके पर नष्ट कराकर ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है। फील्ड कर्मचारियों को सख्त हिदायतें हैं कि वे ग्राम पंचायतों के सहयोग से शाम के समय फॉगिंग कराए और डेंगू के मामलों पर निगरानी बनाए रखें।
-डॉ कृष्ण कुमार उप सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article