फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Health department team raid on dental clinic

दंत चिकित्सालय पर स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Health department team raid on dental clinic
तोशाम के दंत चिकित्सालय में छापेमारी के दौरान जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Bhiwani
तोशाम (भिवानी)। बार-बार मिल रही शिकायतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के दंत चिकित्सक व डिप्टी सीएमओ और सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर की टीम ने तोशाम स्थित एक दंत चिकित्सालय पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने चिकित्सालय के उपकरण व दवाइयां को कब्जे में लेकर सील कर दिया। वहीं आरोपी डॉक्टर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

तोशाम में एक फर्जी चिकित्सक द्वारा दंत चिकित्सालय चलाने को लेकर विभाग को बार-बार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग व ड्रग कंट्रोल की संयुक्त टीम का गठन किया। शिकायतों में बताया गया था कि तोशाम में एक दंत चिकित्सक फर्जी तरीके से दंत चिकित्सालय चला रहा है। टीम ने बुधवार को तोशाम में छापा मारा। छापे के दौरान दंत चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टर मौके से भाग गया। टीम ने करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक कार्रवाई की।
विज्ञापन

शिकायतों को लेकर उच्चाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के दंत चिकित्सक व डिप्टी सीएमओ डॉ. विनोद पंवार, सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रमन श्योराण व ड्रग कंट्रोल ऑफिसर हेमंत ग्रोवर के नेतृत्व में टीम का गठन किया। इस बारे में सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रमन श्योराण ने बताया कि इस मामले में मुख्यालय से शिकायत आई थी। इसके आधार पर टीम का गठन कर छापा मारा गया। छापे के दौरान चिकित्सालय से उपकरण व दवाइयां कब्जे में ले ली हैं। इसकी शिकायत पुलिस को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed