फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Health department becomes alert on Holi, specialist doctors will be ready in special ward

Bhiwani News: होली पर स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क, स्पेशल वार्ड में तैयार रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक

Tue, 11 Mar 2025 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 11 Mar 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Health department becomes alert on Holi, specialist doctors will be ready in special ward
शहर का नागरिक अस्पताल  परिसर। 
भिवानी। होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल में स्पेशल वार्ड बना कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। वहीं इमरजेंसी में भी 24 घंटे चिकित्सक मरीजों की सेवा में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि होली पर्व पर लोग रंग गुलाल उड़ाते हुए जमकर मस्ती व हुड़दंग बाजी करते हैं। ऐसे में हुड़दंग करते हुए लोग घायल हो जाते हैं। इस कारण स्वास्थ्य विभाग किसी भी प्रकार की इमरजेंसी की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से चिंतित होने की जरूरत नहीं है। नागरिक अस्पताल में होली पर्व को देखते हुए स्पेशल वार्ड बना कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्त किया गया है। वहीं इमरजेंसी में भी चिकित्सक मरीजों की सेवा के लिए मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आम जन से भी सिंथेटिक रंगों से बच कर हर्बल रंगों का प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंथेटिक रंग लोगों व विशेष रूप से बच्चों के त्वचा व आंखों में नुकसान पहुंचा सकता है। सिंथेटिक रंग के प्रयोग से त्वचा संबंधी बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती हैं। इसलिए बच्चों को भी ऐसे रंग व सामग्री से दूर रखें। होली पर्व को भाईचारे के साथ सद्भावना के साथ बनाएं। होली पर्व पर पानी को व्यर्थ न करें। मौसम में बदलाव चल रहा है। ऐसे में ठंडे पानी में बच्चों को ना भीगने दें।
-------
हर्बल रंगों का करें प्रयोग
जिला सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने कहा कि होली के पर्व पर हर्बल रंगों का प्रयोग करें। सिंथेटिक (कृत्रिम) रंगों का प्रयोग करने से बचें। सिंथेटिक रंग त्वचा संबंधी बीमारियों को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को नहीं पता होता की क्या सही है, क्या गलत है। इसलिए अभिभावकों के लिए भी ध्यान रखना जरूरी है कि बच्चों को सिंथेटिक व हर्बल रंगों के बारे में बताए। ऐसा कोई रंग या सामग्री बच्चों को खरीद कर ना दें, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक हो।

---
होली पर्व को आपसी भाईचारे व सद्भावना से बनाएं। किसी प्रकार का हुड़दंग बाजी का शिकार न बनें। खुशी का पर्व है। इसे शांति प्रिय तरीके से बनाएं। हुडदंग बाजी का शिकार होने वाले लोगों के लिए नागरिक अस्पताल में भी स्पेशल वार्ड बना कर चिकित्सक नियुक्त कर दिए हैं। इसके अलावा सिंथेटिक रंगों की बजाय हर्बल रंगों का प्रयोग करें। पानी को व्यर्थ न करें।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य ,जिला सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed