Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Health: Corona and viral problems, infection is not stopping

स्वास्थ्य: कोरोना और वायरल बने परेशानी, नहीं थम रहा संक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Health: Corona and viral problems, infection is not stopping
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण के साथ ही वायरल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बारिश के कारण मौसम में काफी बदलाव हुआ है, जिसमें मुख्य रूप से खान-पान और लापरवाही की वजह से लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में वायरल ग्रस्त करीब 100 मरीजों में से अधिकतर मरीजों को बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खरास, बदन दर्द की दिक्कतें आ रही है, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग हर आयुवर्ग के लोग बीमारी ग्रस्त है। वहीं कोरोना संक्रमण के फिलहाल 80 सक्रिय मरीज हैं। आए दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ी हुई है। विभाग ने स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 10 मरीज सामने आए है, जबकि 17 मरीज स्वस्थ हुए है। जिले में कोरोना के फिलहाल 80 सक्रिय मरीज है, जिनमें से 39 मरीज शहरी और 41 मरीज ग्रामीण क्षेत्र से है। कोरोना संक्रमित 79 मरीजों को होमआइसोलेट करवाया है, जबकि एक को अस्पताल में आइसोलेट करवाया है। कोरोना जांच के 570 सैंपल जिला नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट 24 घंटों में आएगी। हालांकि जांच के 628 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। कोरोना की तीसरी लहर में 15 मरीजों ने अपनी जान गवाई है।
विज्ञापन

शहरी व ग्रामीण केंद्रों संक्रमितों की जानकारी
केंद्र संक्रमित
शहरी केंद्र 39
सीएचसी धनाना 10
सीएचसी कैरू 09
सीएचसी लोहारू 02
सीएचसी मानहेरू 10
सीएचसी मीरान 02
सीएचसी तोशाम 05
सीएचसी जमालपुर 03
वायरल बुखार के लक्षण
- नाक बहना और आंखों से पानी गिरना
- हल्का व तेज बुखार आना
- शरीर व जोड़ों में दर्द होना
- सिर में दर्द होना
विशेषज्ञ सलाह:
बरसात के कारण मौसम में काफी बदलाव हुआ है। ऐसे में ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें, बासी खाना न खाएं। चिकित्सक की सलाह पर ही दवा का सेवन करें। यदि किसी व्यक्ति को खांसी या जुकाम है तो उससे दूरी बनाकर रखें। खांसी-जुकाम होने पर गुनगुने पानी का सेवन करें और मास्क जरूर पहनें। बुखार के लक्षण हों तो तत्काल जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. यतिन गुप्ता, सीनियर फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल।
कोरोना से बचाव के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता व वैक्सीनेशन अभियान जारी है। नागरिकों से अपील है कि वैक्सीन की डोज अवश्य लगवा लें। साथ ही मास्क और उचित सामुदायिक दूरी नियम का पालन करें। कोरोना और वायरल के लक्षण होने पर स्वास्थ्य की जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed