{"_id":"67606a711ff6a9718f00370f","slug":"health-checkup-in-old-age-home-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-127200-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर जवानों के पराक्रम व अदम्य साहस की बदौलत पाई पाक पर विजय : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर जवानों के पराक्रम व अदम्य साहस की बदौलत पाई पाक पर विजय : एसडीएम
Mon, 16 Dec 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 13 स्थित वृद्धाश्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते एसडीएम महेश कुमार।
भिवानी। विजय दिवस के अवसर पर सेक्टर 13 स्थित वृद्धाश्रम में हेल्थ चेकअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम महेश कुमार ने शहीदों की याद में आयोजित हेल्थ चेकअप का शुभारंभ किया। इस दौरान बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की गई।
एसडीएम ने कहा कि वीर जवानों के पराक्रम व अदम्य साहस की बदौलत पाक पर विजय पाई। इस विजय के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाया जाता है। वीर शहीदों की याद में यह स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है। यह गौरव की बात है कि हरियाणा प्रदेश वीरों की भूमि है और देश की रक्षा में तैनात सैनिकों में भिवानी जिले की उल्लेखनीय भागीदारी है। वीर शहीदों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान हमारी सेना ने पाकिस्तानी सेना के घुटने टिकवाए। पाक की सेना हमारी सेना के पराक्रम के सामने टिक नहीं सकी। जब-जब इस देश पर कोई संकट आता है तो हमारे नौजवान देश पर कुर्बान होने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। इस दौरान एसडीएम ने नागरिकों का आह्वान किया है कि वे नशे से दूर रहे और युवाओं को नशा न करने बारे जागरूक करें।