{"_id":"9f435b0c29f4e02701549cb0af329e53","slug":"he-assurance-of-the-minister-and-sp-lollipops-businessman-unhappy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री व एसपी ने आश्वासन का लॉलीपोप, व्यापारी नाखुश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री व एसपी ने आश्वासन का लॉलीपोप, व्यापारी नाखुश
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सर्राफा व्यापारी से 35 लाख की लूट का मामला गरमा गया है। 72 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए एकजुट हुए व्यापारी व सामाजिक संगठन फिलहाल कोई निर्णय तो नहीं ले पाए, लेकिन बैठक में मंत्री और एसपी के कार्रवाई के आश्वासन पर व्यापारियों ने नाखुशी जाहिर की है। मंत्री और एसपी के बैठक से जाने के बाद व्यापारियों के एक धड़े ने दूसरे पर राजनीति का आरोप लगाते हुए इस बात पर नाराजगी जताई कि उन्हें कोई पुख्ता आश्वासन नहीं मिला। एसपी की ओर से लुटेरों के पकड़ने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई। व्यापारियों के इस धड़े ने मार्केट बंद को ऐलान तो किया, लेकिन किसी दिन बंद होगा यह तय नहीं हो पाया।
भिवानी महापंचायत व व्यापारियों के 72 घंटे के अल्टीमेटम के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे अग्रसेन भवन में व्यापारियों की बैठक हुई। सभी व्यापार मंडल प्रतिनिधियों, विभिन्न मार्केट प्रधानों के साथ सामाजिक संगठन, राजनीतिक संगठन, छात्र संगठनों ने भी शिरकत की। बैठक में जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ और पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा भी पहुंची। भिवानी महापंचायत के संयोजक संपूर्ण सिंह व अन्य व्यापारी नेताओं, सामाजिक संगठन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और आरोपियों को जल्द पकड़कर 35 लाख रुपये बरामद करने की मांग की।
जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ ने बताया कि वे इस बारे में डीजीपी से बातचीत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक स्पेशल जांच टीम गठित करने की बात कहेंगे। उन्होंने व्यापारियों की मांग पर शहर के विभिन्न मार्गों प सीसीटीवी कैमरे लगवाने, स्ट्रीट लाइट लगवाने का भी आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा ने कहा कि वह और उनकी पूरी टीम मामले की जांच में जुटी है। हमारा प्रयास जल्द मामले को ट्रेस करने का है। उन्होंने व्यापारियों की मांग पर व्यापारियों को जल्द बेहतर सुरक्षा व्यवस्था देने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
संतुष्ट नहीं हुए व्यापारी, आंदोलन जारी रखने की घोषणा
बैठक में भले ही शांति रही मगर बैठक खत्म होते ही हंगामा हुआ। व्यापारियों के साथ-साथ अन्य संगठन प्रतिनिधि भी मंत्री व पुलिस अधीक्षक के आश्वासन से असंतुष्ट नजर आए। साथ ही उन्हें बैठक में एसपी के समक्ष सवाल जवाब करने से रोके जाने पर भी रोष जताया। व्यापारियों में मुख्य नाराजगी पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं किए जाने को लेकर थी। रोष स्वरूप व्यापार मंडल प्रधानों व प्रतिनिधियों ने अलग बैठक कर मार्केट बंद करने का फैसला किया। बाद में दोबारा सभी व्यापारी एकजुट हुए और मामले में पहले पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने और फिर कोई कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया। भिवानी महापंचायत के संयोजक संपूर्ण सिंह ने कहा कि चोरों को पकड़ना और आम आदमी के जानमाल की जिम्मेवारी पुलिस की है और वे पुलिस के जवाब से कतई संतुष्ट नहीं है। भिवानी व्यापार मंडल के प्रधान भानू प्रकाश, नगर व्यापार मंडल के प्रधान आनंद सिंह, अग्रसेन सभा के प्रधान विजय बंसल टैनी, व्यापारी नेता देवराज महत्ता व जेपी कौशिक आदि ने कहा कि जल्द ही आगामी रणनीति की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, कांग्रेस प्रदेश महासचिव रामप्रताप शर्मा, नप के पूर्व अध्यक्ष विजय पंचगांव, हजकां नेत्री कुसुम शर्मा, जनसंघर्ष समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश आदि ने भी अपने विचार रखे। बैठक प्रमुख बृजलाल सर्राफ, सर्राफा एसोसिएशन प्रधान विजयकिशन धारेडुवाला, पार्षद पूर्णचंद आजाद, गिरधारीलाल, शशि भूषण, रवि खन्ना, संतोष देशवाल आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों ने ये रखी मांगे
* 35 लाख रूपये लूटने वाले शीघ्र गिरफ्तार किए जाए
* इसके लिए प्रदेश भर से काबिल पुलिस अधिकारियों की एक स्पेशल टीम बनाई जाए
* 1 फरवरी 2015 को व्यापारी से 17 लाख रुपये लूटने वाले शीघ्र पकड़े जाए।
* नाजायज हथियार रखने वालों को अभियान के तहत गिरफ्तार किया जाए।
* शहर में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए विशेष गश्त बढ़ाई जाए।
* समूचे शहर में रात के समय स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो।
* व्यापारियों को खुद की सुरक्षा के लिए हथियारों के लाइसेंस दिए जाए।
* ईश्वर नागपाल सुसाइड केस के आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाए।
* शहर में तुरंत प्रभाव से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
* पिछले दो साल से व्यापारियों से लूट व उन पर हमलों के अनसुलझे मामले विशेष टीम बनाकर सुलझाए जाए।