फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HBSE: Paper of 10th English subject exam leaked in four centres, exam canceled

HBSE: दसवीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में चार केंद्रों में लीक हुआ पेपर, चारों केंद्रों में परीक्षा रद्द

Thu, 07 Mar 2024 08:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Mar 2024 08:23 PM IST
सार

बोर्ड अध्यक्ष की छापामारी में नूंह, पिनगवां, झज्जर और छतेरा (सोनीपत) केंद्र पर परीक्षा रद्द हुई है। नकल के 101 मामले दर्ज किए गए हैं। परीक्षा केंद्र के पूरे स्टाफ को बदला गया है। केंद्र अधीक्षक सहित स्टाफ पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
HBSE: Paper of 10th English subject exam leaked in four centres, exam canceled
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का मुख्यद्वार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं के अंग्रेजी विषय की गुरुवार को हुई परीक्षा में चार केंद्रों में पेपर आउट हो गया। बोर्ड ने इन चारों केंद्रों के अंदर हुई अंग्रेजी विषय की परीक्षा को भी रद्द कर दिया है वहीं केंद्र अधीक्षकों सहित संबंधित स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए तुरंत प्रभाव से रिलीव किया गया है। इन केंद्रों पर अब जिला शिक्षा अधिकारी नया स्टाफ तैनात करेंगे। 

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके स्वयं के उड़नदस्ते ने जिला नूंह के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और नकल के 33 मामले दर्ज किए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र रावमावि नूंह-15 व 16 (फिरोजपुर) पर कुछ युवकों को पकड़ा। जिनके कब्जे से मिले मोबाइल फोन में अंग्रेजी के प्रश्र-पत्र का फोटो मिला।
विज्ञापन


फोटो में मिले प्रश्रपत्र पर लगे क्यूआर कोड व हिडन फिचर्स को डी-कोड करने पर पता चला कि ये पेपर नीकी मॉडल पब्लिक स्कूल, पिनगवां-06 (बी-1) व 07 (बी-2) से वायरल किया गया है। जांच करने पर पाया गया कि खुद स्कूल संचालक व स्टाफ द्वारा परीक्षार्थियों को पेपर वितरित करने से पूर्व फोटो खिंचकर पेपर वायरल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों पर परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण गुरवार को यहां संचालित हुई अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि संबंधित परीक्षार्थियों व इन केंद्रों पर परीक्षा ड्यूटी दे रहे प्रमुख केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक, संबंधित पर्यवेक्षक, लिपिक व अन्य सम्बन्धित के खिलाफ  एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

इन केंद्रों पर परीक्षा ड्यूटी दे रहे पूरे स्टाफ को तुरंत प्रभाव से परीक्षा ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया और सम्बन्धित जिला शिक्षा अधिकारी को तुरंत प्रभाव से आगामी परीक्षाओं के लिए केंद्र पर नए स्टाफ की व्यवस्था करने बारे आदेश दिए गए हैं।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते द्वारा भी जिला-नूंह के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा केंद्र रावमावि, नूंह-15 व 16 और नीकी मॉडल पब्लिक स्कूल, पिनगवां-06 (बी-1) व 07 (बी-2) पर नकल के 20 मामले दर्ज किए। बोर्ड के अन्य उड़नदस्तों ने नकल के  48 केस पकड़े।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बाल विद्या मन्दिर हाई स्कूल, झज्जर-20 व राउवि, छतेरा (सोनीपत) से अंग्रेजी विषय की परीक्षा का प्रश्र पत्र वायरल होने की सूचना प्राप्त होने पर बोर्ड द्वारा गठित उडऩदस्तों ने मौके पर पहुंचकर वायरल करने वाले परीक्षार्थियों को दबोचा।


जांच उपरांत पाया गया कि इन परीक्षा केंद्रों पर वीरवार को संचालित हुई अंग्रेजी विषय की परीक्षा की पवित्रता भंग हुई है और इन केंद्रों की वीरवार की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में आयोजित हुई वीरवार की दसवीं की अंग्रेजी परीक्षा में 1413 परीक्षा केंद्रों पर 3,06,054 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed