फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haze knocked, beneficial for crops

धुंध ने दी दस्तक, फसलों के लिए फायदेमंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Haze knocked, beneficial for crops
खेतो में फसलों पर छाई धूंध के बीच दिखाई देती सूर्य की किरण। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ इन दिनों धुंध भी गिरनी शुरू हो गई है। इसकी वजह से सुबह और शाम वातावरण में आया बदलाव साफ दिख रहा है। हल्की धुंध की वजह से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, क्योंकि यह किसान की फसलों में संजीवनी का काम कर रही है। वहीं दूसरी ओर धुंध ने वाहनों की रफ्तार भी धीमी कर दी है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय गिरने वाली धुंध सरसों, गेहूं और चने की फसलों के लिए फायदेमंद रहती है। धुंध की बूंदें पानी के रूप में फसल को नमी प्रदान करती हैं, जिससे फसल को लगातार नमी मिलती रहती है। नमी फसल को संतुलित रूप से वृद्धि करने में सहायक होती है।
विज्ञापन

वाहन चालकों के लिए बन रही आफत
सुबह अपने कामकाज पर जाने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपने वाहनों की हेडलाइट को सुबह आठ-नौ बजे तक ऑन करनी पड़ रही है और धुंधलेपन के कारण वाहनों की रफ्तार भी कम होती जा रही है। वहीं सुबह की सैर के लिए इन दिनों लोग देरी से निकल रहे हैं। तीन दिन पहले गांव तिगड़ाना के पास रात के समय दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी, जिसमें दो युवकों की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों का तापमान:
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
29 नवंबर 26.5 10.0
28 नवंबर 29.4 9.6
27 नवंबर 29.4 9.2
26 नवंबर 29.3 9.3
25 नवंबर 25.9 8.9
24 नवंबर 25.8 9.1
23 नवंबर 25.8 9.9
22 नवंबर 25.7 9.7
21 नवंबर 25.1 9.9
फसल के लिए फायदेमंद
इस दिनों मौसम में बदलाव हुआ है। इस मौसम में गिरने वाली धुंध किसान की फसल के लिए सोने का काम कर रही है। विशेष रूप से सरसों और गेहूं की फसल के लिए यह मौसम अनुकूल है। इससे पौधे की वृद्धि अधिक जल्दी होगी।
- डॉ. आत्माराम गोदारा, कृषि उपनिदेशक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed