फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hasla's delegation met the Board Secretary, agreed upon the demands

Bhiwani News: हसला का प्रतिनिधिमंडल बोर्ड सचिव से मिला, मांगों पर बनी सहमति

Tue, 11 Feb 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 11 Feb 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hasla's delegation met the Board Secretary, agreed upon the demands
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय कुमार चोपड़ा को मांगों का मांग पत्र सौंपते हसला का प्
भिवानी। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) का प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रधान सतपाल सिंधु के नेतृत्व में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय कुमार चोपड़ा से विभिन्न मांगों को लेकर मिला। इसमें हसला ने बोर्ड से संबंधित हरियाणा के सभी प्राध्यापकों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और बोर्ड प्रशासन को अवगत करवाया। इसके बाद कुछ मांगों पर सहमति बनी।
विज्ञापन

इनमें पिछले साल की वार्षिक परीक्षाओं में अध्यापकों पर दर्ज करवाई गई एफआईआर का विरोध दर्ज करवाया गया। भविष्य में उचित जांच के बाद ही कार्रवाई करने के बारे में सहमति बनी। परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक केवल सरकारी विद्यालयों से ही लगाए जाएंगे। मार्किंग और प्रैक्टिकल के मानदेय बढ़ाने का मामला निदेशक मंडल की बैठक में रखा जाएगा। वार्षिक परीक्षाओं के बीच में दो दिन तक अवकाश होने के उपरांत विद्यालय में उपस्थिति दर्ज न कराने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

मार्किंग के लिए सीए की ड्यूटी बोर्ड स्तर पर लगाई जाएगी। जेईई परीक्षा के कारण डेटशीट में बदलाव किया जाएगा। मुख्य रूप से केंद्र अधीक्षक की ड्यूटी सब डिविजन और पर्यवेक्षक अमले की ड्यूटी खंड के अंदर लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड सचिव ने कहा कि पर्यवेक्षण और मार्किंग ड्यूटी भत्ते में वृद्धि के बारे में अंतिम निर्णय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर मंडल करेगा, लेकिन वे इस मुद्दे पर सकारात्मक टिप्पणी के साथ बोर्ड मंडल को भेज देंगे।
हसला के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने विस्तार से मांगों को बोर्ड प्रशासन के सामने बिंदुवार रखा। प्रतिनिधिमंडल ने बोर्ड प्रशासन को आश्वासन दिया कि हसला संगठन सकारात्मक कदमों पर बोर्ड प्रशासन से सदैव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेगा और नकल रहित परीक्षा करवाने में आगे बढ़कर सहयोग करेगा, लेकिन बिना जांच किए केंद्र अधीक्षक, ऑब्जर्वर और पर्यवेक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने पर कड़ा विरोध होगा।
हसला के प्रतिनिधिमंडल में जिला भिवानी हसला प्रधान महेंद्र मान, रोहतक के जिला अध्यक्ष राजीव दलाल, दादरी प्रधान विद्यानंद श्योराण, झज्जर जिला प्रधान कुलदीप नेहरा, पूर्व प्रधान अत्तर सिंह मलिक, जिला संरक्षक श्यामसुंदर सांगवान, जसबीर लेघा, डॉ कुलदीप, अजमेर हुड्डा, सुरेंद्र परमार, सत्यवान कोच, अशोक पहल और कृष्ण कुमार शामिल रहे।

सलाह की मांग पर बोर्ड ने जुलाना व तावडू में बनाया मार्किंग सेंटर
स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा-सलाह का प्रतिनिधि मंडल हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सचिव के समक्ष शिक्षक वर्ग की शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की कई मांगों को रखा। ज्यादातर मांगों पर बोर्ड सचिव ने अन्य अधिकारियों से मंत्रणा करते हुए पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा सलाह प्रतिनिधिमंडल की मांग पर जींद के उप मंडल जुलाना व मेवात के तावडू में उत्तर पुस्तिका का अंकन केंद्र बनाने की स्वीकृति प्रदान की। सलाह प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और समरवीर सिंह उप प्रधान ने की। समरवीर सिंह ने बताया कि शिक्षा बोर्ड के सचिव के समक्ष सलाह ने अपना मांग पत्र रखा। मांग पत्र में परीक्षा ड्यूटी व अंकन कार्य का मानदेय बढ़ाने, परीक्षा में नकल रोकने के लिए बोर्ड सचिव के विशेष उड़नदस्ते बनाने सहित सभी मांगों पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed