Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana School Education Board will now crack down on cheating by putting QR code on question paper

Bhiwani News: अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रत्येक प्रश्नपत्र पर लगाए क्यूआर कोड से कसेगा नकल पर नकेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Haryana School Education Board will now crack down on cheating by putting QR code on question paper
शिक्षा बोर्ड में आयोजित पत्रकारवार्ता में उपस्थित बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमा? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड इस बार परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए प्रत्येक प्रश्नपत्र पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। अगर परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र आउट हुआ तो उसे आउट करने वाला परीक्षार्थी तुरंत पकड़ में आ जाएगा। बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से आरंभ होंगी, जो 28 मार्च तक चलेंगी। इस बार प्रदेशभर में सवा छह लाख विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे, जिनके लिए प्रदेशभर में 1500 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक एक ही सत्र में होंगी। दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 25 मार्च तक होंगी, जबकि बारहवीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 28 मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश यादव ने बुधवार को बोर्ड मुख्यालय पर दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की तिथियां घोषित करते हुए मीडिया को ये जानकारी दी। प्रदेश के संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर इस बार स्थायी तौर पर बोर्ड के ऑब्जर्वर लगाए जाएंगे, जो गड़बड़ी नजर आते ही उड़नदस्ते को तुरंत सूचित करेंगे। दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में प्रत्येक प्रश्नपत्र पर क्यूआर कोड दिया जाएगा। जिसमें विद्यार्थी का रोल नंबर भरा जाएगा। इसमें परीक्षा केंद्र सहित अन्य गुप्त सूचनाएं भी होंगी। अगर किसी परीक्षार्थी का प्रश्नपत्र किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के बाहर जाता है तो उसे तुरंत पकड़ में लाया जा सकेगा। बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी और बोर्ड मुख्यालय के अधिकारियों की निगरानी में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के बच्चों को परीक्षा के लिए आवेदन करने के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन किया जा रहा है। नियम तो ये है कि सरकार ऐसे विद्यालयों को मान्यता देकर फिर बोर्ड उन्हें संबद्धता देगा। लेकिन फिर भी अस्थायी तौर पर उन विद्यार्थियों के लिए पोर्टल खोला गया है, बाद में इस पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल पेपर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा के पैटर्न का पता लग जाएगा।
इस बार मुश्किल विषयों के पेपर होंगे बाद में
डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि इस बार आसान विषयों की परीक्षाएं पहले होंगी, जबकि मुश्किल विषयों को बाद में लिया गया है। प्रत्येक पेपर के बीच में पांच से दस दिन का अवकाश भी दिया है, ताकि बच्चे बेहतर ढंग से तैयारी कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में 310 विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसी लिहाज से प्रदेश में 1500 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
नकल उन्मूलन सेमीनार चलाकर किया जाएगा जागरूक
बोर्ड चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन में संबंधित जिला प्रशासन व ग्राम पंचायतों का भी पूरा सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों को नकल उन्मूलन सेमीनार चलाकर जागरूक किया जाएगा। इसकी शुरुआत रोहतक से की गई है।
इन तिथियों में होगी दसवीं की परीक्षा
पंजाबी, संस्कृत व्याकरण, आईटी की परीक्षा 27 फरवरी को, हिंदी की 28 को, शारीरिक स्वास्थ्य शिक्षा, संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, कंप्यूटर साइंस, गृह विज्ञान, संगीत की परीक्षा 3 मार्च, अंग्रेजी की 6 मार्च, गणित की 13 मार्च, खुदरा, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, शारीरिक शिक्षा और खेल की परीक्षा 18 मार्च, विज्ञान विषय की परीक्षा 20, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 25 मार्च को होगी।
इन तिथियों में बारहवीं की परीक्षा
कंप्यूटर साइंस, आईटी की परीक्षा 27 फरवरी, खुदरा, आईटी, शारीरिक शिक्षा एवं खेल, मीडिया एनिमेशन, बैंकिंग, स्टेनोग्राफी, संस्कृत व्यापाकरण भाग दो की परीक्षा एक मार्च, रासायन विज्ञान, लेखांक, लोक प्रशासन की दो मार्च, कृषि एवं दर्शन शास्त्र की तीन मार्च, हिंदी, अंग्रेजी की परीक्षा चार मार्च को होगी। वहीं पंजाबी की परीक्षा सात मार्च, गृह विज्ञान की परीक्षा नौ मार्च, भौतिक विज्ञान, अर्थ शास्त्र की दस मार्च, सैनिक विज्ञान, नृत्य, मनोविज्ञान, संस्कृत व्याकरण भाग एक की परीक्षा13 मार्च, राजनीति विज्ञान की 14 मार्च, अंग्रेजी ऐच्छिक 15 मार्च, शारीरिक शिक्षा की 16 मार्च, समाज शास्त्र व उद्यमिता की परीक्षा 17 मार्च को होगी। इस प्रकार संस्कृत, उर्दू, बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा 18 मार्च, गणित 21 मार्च, भूगोल 22 मार्च, संगीत हिंदुस्तानी 24 मार्च, ललित कला, संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत 27 मार्च, इतिहास व जीव विज्ञान की परीक्षा 28 मार्च को होगी।

दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को नकलरहित कराने के लिए प्रश्नपत्र पर क्यूआर कोड के साथ कई नए फीचर्स के साथ परीक्षाएं होंगी। इनमें गड़बड़ी की आशंका नहीं रहेगी और ऐसा करने वाले भी पकड़ में आएंगे। बोर्ड परीक्षाएं व्यवस्थित ढंग से कराएंगे और एचटेट की तरह निर्धारित अवधि में परिणाम भी जारी करेंगे।
- डॉ. वेदप्रकाश यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed