{"_id":"64f701207c6a89924c01a4e9","slug":"haryana-school-education-board-results-of-10th-class-supplementary-examinations-declared-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: 10वीं कक्षा की पूरक परीक्षाओं के परिणाम घोषित, 37.14 प्रतिशत रहा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: 10वीं कक्षा की पूरक परीक्षाओं के परिणाम घोषित, 37.14 प्रतिशत रहा रिजल्ट
Tue, 05 Sep 2023 03:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 05 Sep 2023 03:51 PM IST
सार
10वीं कक्षा के जुलाई-2023 में हुए कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, अंक सुधार, के परिणामों की घोषणा करते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. वीपी यादव व बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि इन परीक्षाओं का आयोजन प्रदेश के 71 परीक्षा केंद्रों पर 27 जुलाई से 28 अगस्त के बीच करवाया गया था।
विज्ञापन
Exam Results
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट की जुलाई में हुई परीक्षाओं के परिणााम मंगलवार को घोषित कर दिए हैं। 10वीं कक्षा का वर्ष 2023 पूरक परीक्षा की पास प्रतिशतता 37.14 प्रतिशत रही। ये परिणाम बोर्ड की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटबीएसईएच डॉटओआरजीडॉटइन पर मंगलवार शाम पांच बजे से उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
10वीं कक्षा के जुलाई-2023 में हुए कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, अंक सुधार, के परिणामों की घोषणा करते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. वीपी यादव व बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि इन परीक्षाओं का आयोजन प्रदेश के 71 परीक्षा केंद्रों पर 27 जुलाई से 28 अगस्त के बीच करवाया गया था। जिसकी पास प्रतिशतता 37.14 प्रतिशत रही। इन परीक्षाओं में प्रदेश भर से 37 हजार 80 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें छात्रों की पास प्रतिशतता 37.03 और छात्राओं की पास प्रतिशतता 37.27 प्रतिशत रही। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की पास प्रतिशतता 37.15 और शहरी क्षेत्र की पास प्रतिशतता 37.11 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में फतेहाबाद पहले पायदान पर रहा और महेंद्रगढ़ जिला सबसे नीचे पायदान पर रहा।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन नवंबर से दिसंबर माह में करवाया जाएगा। इसके लिए प्रपोजल बनाकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा राज्य सरकार को भेजा जा चुका है। वहीं उन्होंने 8वीं कक्षा की परीक्षाएं बोर्ड द्वारा आयोजित करवाए जाने को लेकर सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इसको लेकर भी प्रपोजल सरकार को भेजा गया है और इसका रिमांइडर भी भेजा गया है। राज्य सरकार द्वारा इस पर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। संवाद
विज्ञापन