फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana School Education Board ready for paperless and secure data collection, Chairman said - thinking of new options for secure data and revenue

Bhiwani News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पेपरलेस और सुरक्षित डॉटा संग्रह के लिए तैयार, चेयरमैन बोले-सुरक्षित डाटा और आमदनी के नए विकल्प की सोच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Haryana School Education Board ready for paperless and secure data collection, Chairman said - thinking of new options for secure data and revenue
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अब पूरी तरह पेपरलेस होने जा रहा है और हाईटेक डॉटा सेंटर के माध्यम से सुरक्षित डाटा संग्रह कर सकेगा। बोर्ड इस डॉटा सेंटर के जरिये सालाना करीब 20 करोड़ रुपये तक का राजस्व अर्जित करने में भी सक्षम होगा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि नया डॉटा सेंटर इसी वित्तीय वर्ष में स्थापित किया जाएगा। इस सेंटर के निर्माण के बाद बोर्ड की सभी गतिविधियां ऑनलाइन होंगी और विद्यार्थी भी अपनी डिटेल मार्कशीट डिजिटल रूप में प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

हर साल बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के पांच लाख से अधिक विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराता है और उनके परिणाम जारी करता है। वर्तमान में बोर्ड अपनी डॉटा संग्रहण सेवाएं गूगल या अमेज़न से किराये पर लेता है, जिससे डॉटा लीक होने का खतरा बना रहता है। नई व्यवस्था में बोर्ड का डॉटा सेंटर खुद के खर्च पर तैयार किया जाएगा, जिससे सुरक्षित डॉटा संग्रह के साथ-साथ आमदनी के नए विकल्प भी उत्पन्न होंगे। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस सेंटर के बाद डॉटा लीक होने की संभावनाएं समाप्त हो जाएंगी और बोर्ड की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed