फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana School Education Board chairman's PA has been instructed to vacate the kothi in 10 days, 59 employees can be dismissed

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन के पीए को 10 दिन में कोठी खाली करने के निर्देश , 59 कर्मचारी हो सकते हैं बर्खास्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Haryana School Education Board chairman's PA has been instructed to vacate the kothi in 10 days, 59 employees can be dismissed
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी। संवाद - फोटो : Bhiwani
आदेश चौधरी
विज्ञापन

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन के पीए को आवंटित की गई कोठी 10 दिन में खाली करने के निर्देश बोर्ड के सचिव ने जारी किए हैं। यह कोठी बोर्ड के सचिव के लिए निर्धारित है, जबकि यह बोर्ड चेयरमैन के पीए को आवंटित की गई है। बोर्ड सचिव ने इस पर संज्ञान लिया है। दूसरी ओर बोर्ड में रीस्ट्रक्चर की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इससे स्वीकृत पदों से ज्यादा भर्ती किए गए 59 कर्मचारियों पर बर्खास्तगी की तलवार भी लटक गई है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव ने ड्यूटी ज्वाइन करते ही बोर्ड का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। उन्हें जहां भी खामियां मिल रही हैं, वहां कार्रवाई की जा रही है। नया मामला बोर्ड चेयरमैन के पीए को लेकर है। बोर्ड परिसर में उन्हें जो कोठी आवंटित की गई है, वह सचिव को आवंटित की जाती है। इस पर संज्ञान लेते हुए उन्हें 10 दिन के अंदर कोठी खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वीकृत पदों से ज्यादा कर्मचारी भर्ती किए
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में कई पद ऐसे हैं, जहां पर स्वीकृत पदों से ज्यादा कर्मचारियों को ठेके पर भर्ती किया गया है। नियमों को ताक पर रखते हुए बोर्ड अधिकारियों ने स्वीकृत पदों से 59 कर्मचारी ज्यादा भर्ती कर दिए। सचिव ने इस मामले में भी संज्ञान लिया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड हर महीने इन कर्मचारियों के वेतन पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है। अब इन कर्मचारियों पर भी बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिडिल परीक्षा और बुक डिपो हो चुके बंद
पहले आठवीं कक्षा की परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाती थी। अब आठवीं कक्षा बोर्ड की नहीं रही है। इससे बोर्ड का काम पहले से काफी कम हो गया है, जबकि बोर्ड के बुक डिपो प्रदेश के कई जिलों में थे। ज्यादातर बंद हो चुके हैं। वे कर्मचारी भी बोर्ड मुख्यालय में शिफ्ट हो चुके हैं। इसके बावजूद काम की अधिकता बताकर स्वीकृत पदों से भी ज्यादा कर्मचारियों को भर्ती कर लिया गया है। (संवाद)

सरप्लस कर्मचारियों की जानकारी
पद स्वीकृत कार्यरत सरप्लस
माली 08 23 15
इलैक्ट्रीशियन 02 10 08
पंप ऑपरेटर 01 02 01
प्लंबर 01 02 01
सीवरमैन 01 05 04
रिसेप्शनिस्ट 00 01 01
क्लर्क कम कंप्यूटर ऑपरेटर 00 01 01
कंप्यूटर, प्रिंटर मैकेनिक 00 02 02
ट्रैक्टर ड्राइवर 00 01 01
राजमिस्त्री 00 02 02
कारपेंटर 01 04 03
कारपेंटर हेल्पर 00 02 02
सैनेटरी सुपरवाइजर 00 01 01
पीए टू चेयरमैन 00 01 01
सैनिटेशन वर्कर 00 03 03
डाटा एनिलिस्ट/प्रोग्रामर 00 01 01
सिक्योरिटी गार्ड 24 65 41
सिक्योरिटी सुपरवाइजर 00 01 01
नोट: कुछ पदों पर स्वीकृत पदों से कम कर्मचारी भी नियुक्त हैं। कुल मिलाकर 59 कर्मचारी स्वीकृत पदों से ज्यादा हैं।
बोर्ड को हर माह लाखों का नुकसान
स्वीकृत पदों से ज्यादा कर्मचारियों को भर्ती किया गया है। इससे बोर्ड को हर महीने लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इस नुकसान को रोकने के लिए इस संबंध में सरकार को पत्र लिखा जाएगा। वहीं चेयरमैन के पीए को जो कोठी आवंटित की गई है, वह नियमानुसार गलत है। उसे खाली करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
- हितेंद्र शर्मा, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed