फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana School Education Board, 490 cases of cheating detected, 68 FIRs registered for negligence in exams

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: नकल के पकड़े जा चुके 490 मामले, परीक्षा में लापरवाही बरतने पर 68 FIR करवाई दर्ज

Wed, 19 Mar 2025 10:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 19 Mar 2025 10:00 AM IST
सार

भिवानी शिक्षा बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में मंगलवार को 12वीं कक्षा में समाजशास्त्र और उद्यमशीलता एवं डीएलएड की भाषा प्रवीणता विषय की परीक्षा हुई। इनमें 13,114 परीक्षार्थी शामिल हुए।

विज्ञापन
Haryana School Education Board, 490 cases of cheating detected, 68 FIRs registered for negligence in exams
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्ती बढ़ाई गई है। प्रदेश में नकल (यूएमसी) के 490 मामले दर्ज किए गए हैं। नकल के आरोपियों पर 68 एफआईआर भी दर्ज करवाई है। बोर्ड परीक्षा के दौरान लापरवाही के आरोप में 67 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. पवन कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा के करीब पांच लाख परीक्षार्थी 1,433 केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। इन पर निगरानी के लिए 229 उड़नदस्ते बनाए गए हैं। बोर्ड परिसर से ऑनलाइन माध्यम से भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. पवन ने बताया कि नकल के रोजाना 8-9 केस आ रहे हैं जबकि शुरुआत में यह आंकड़ा रोज 35-36 तक था। उन्होंने बताया कि नकल के अधिक मामले मिलने पर कई केंद्रों पर परीक्षा रद्द की गई थी। मुख्य परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद संबंधित केंद्रों पर पुन: परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही स्पोर्ट्स कोटा और मेडिकल के आधार पर परीक्षा न दे पाने वाले छात्रों की भी परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजशास्त्र और उद्यमशीलता विषय की परीक्षा में नकल का कोई केस दर्ज नहीं
भिवानी शिक्षा बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में मंगलवार को 12वीं कक्षा में समाजशास्त्र और उद्यमशीलता एवं डीएलएड की भाषा प्रवीणता विषय की परीक्षा हुई। इनमें 13,114 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें नकल का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। इस परीक्षा में बुधवार को 63,429 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed