फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HBSE 10th Result 2022 Out Know Haryana Board Class 10 Topper, Passing Percentage News in Hindi

HBSE 10th Result 2022 Out: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 499 अंकों के साथ भिवानी की अमीषा अव्वल

Fri, 17 Jun 2022 03:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Jun 2022 03:29 PM IST
सार

बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने परिणाम जारी किया। शाम को सभी विद्यार्थी  www.bseh.org.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
HBSE 10th Result 2022 Out Know Haryana Board Class 10 Topper, Passing Percentage News in Hindi
पहला स्थान प्राप्त करने वालीं अमीषा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। बारहवीं की तरह दसवीं में भी बेटियों ने बाजी मारी। पहले तीन पायदान पर आठ छात्राएं और एक छात्र रहा। भिवानी के गांव ईश्रवाल की अमीषा ने 500 में से 499 अंक लेकर प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया। चरखी-दादरी की सुनैना, जींद की खुशी और कैथल की मंजू 497 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। सोनीपत की सुहानी, हिसार की रीना और हिमांशी, भिवानी की हिमानी के अलावा हिसार के लवकुश ने 496 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने बताया कि बारहवीं की तरह दसवीं का परिणाम भी ऐतिहासिक और बेहतर रहा। 73.8 फीसदी विद्यार्थी पास हुए, जिनमें से 76.26 फीसदी छात्राएं और 70.56 फीसदी छात्र हैं। छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से 5.70 फीसदी ज्यादा रहा। इसी तरह स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 92.96 प्रतिशत रहा। 1,903 विद्यार्थियों में से 1,769 पास हुए। बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर परिणाम देख सकते हैं। इससे पहले 2020 में 64.59 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।
विज्ञापन



 प्रथम स्थान

  • अमीषा (भिवानी)  500/499    

द्वितीय स्थान

  • सुनैना (चरखी दादरी) 500/497
  • खुशी (जींद)  500/497
  •  मंजू (कैथल) 500/497


तृतीय स्थान

  • सुहानी (सोनीपत)  500/496
  • रीना  (हिसार)  500/496 
  • हिमांशी  (हिसार) 500/496 
  • हिमानी  भिवानी) 500/496 
  • लवकुश (हिसार) 500/496 

  • 3,26,487 विद्यार्थियों में से 2,38,932 पास, 19,679 की कंपार्टमेंट
  • छात्र:  1,76,168 में से 1,24,303 पास  
  • छात्राएं: 1,50,319 में से 1,14,629 पास 

ग्रामीण बच्चे आगे: ग्रामीण क्षेत्र 74.06 फीसदी और शहरी क्षेत्र में 71.35 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। सरकारी विद्यालयों का पास प्रतिशत 63.54 रहा और प्राइवेट का 88.21 फीसदी रहा।
 
पुन: जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए 20 दिन में करें आवेदन
परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए बीपीएल विद्यार्थियों के शुल्क में 200 रुपये की छूट दी गई है। सामान्य विद्यार्थियों के लिए यह शुल्क 1000 रुपये रहेगा। 

कंपार्टमेंट तोड़ने के लिए मिलेंगे तीन अवसर 
जो विद्यार्थियों की एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण रहे हैं, वह सीटीपी श्रेणी के तहत मार्च-2023 में इन विषयों की परीक्षा दे सकते हैं और जिन परीक्षार्थियों की एक विषय में कंपार्टमेंट रही है, उन्हें यह परीक्षा पास करने के लिए जुलाई, सितंबर व मार्च-2023 में प्रविष्ट होने के लिए तीन अवसर दिए जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति के तहत बोर्ड ने यह व्यवस्था दी है। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम के आधार पर आगामी पूरक परीक्षा जुलाई-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आठ सौ रुपये सामान्य शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 से 28 जून तक निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क एक सौ रुपये के साथ पंजीकरण तिथि 29 जून से 01 जुलाई तक रहेगी। 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ दो से चार जुलाई तक और एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ पांच से सात जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन

समय पर परिणाम नहीं मिलने पर विद्यालय स्वयं जिम्मेदार
बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि यह परिणाम 17 जून सायं 5 बजे से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन कर डाउनलोड भी किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। स्कूल परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरकर देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेदार नहीं होगा। 

ये है स्टेट टॉप

  •  नाम       प्राप्त अंक    स्कूल का नाम
  • अमीषा      499         ईश्रवाल पब्लिक स्कूल
  • सुनैना      497          प्रज्ञा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भांडवा, चरखी दादरी
  • खुशी       497          गीता विद्या मंदिर हाई स्कूल, उचाना मंडी, जींद  
  • मंजु        497         सैनिक पब्लिक हाई स्कूल, सिसमौर, कैथल 
  • सुहानी    496          लखी राम मेमोरियल पब्लिक हाई स्कूल, हलालपुर, सोनीपत 
  • रीना       496         डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिठमड़ा, हिसार
  • लवकुश   496         बाबा उद्दल देव पब्लिक स्कूल, मदनहेड़ी, हिसार
  • हिमांशी   496         कैप्टन आरसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिव नगर, हिसार
  • हिमानी   496         केशव शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मंढाना, भिवानी

पिछले कुछ वर्षों का परिणाम

  • वर्ष    शैक्षिक    स्वयंपाठी
  • 2022    73.18    92.96
  • 2020    64.59    62.38
  • 2019    57.39    69.80
  • 2018    51.15    66.72
  • 2017    50.49    35.48
  • 2016    48.88    46.40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed