फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Primary Teachers Association opposed the decision of online diary

Bhiwani News: हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने ऑनलाइन डायरी के निर्णय का किया विरोध

Mon, 14 Apr 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Haryana Primary Teachers Association opposed the decision of online diary
बैठक में मौजूद हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के सदस्य।
भिवानी। राज्य निदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा ने 8 अप्रैल को एक पत्र जारी कर प्रदेश के सभी शिक्षकों को डेली डायरी को ऑनलाइन अपलोड करने के आदेश जारी किए हैं। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष जंगबीर कासनियां व जिला प्रधान राजेश कालुवास ने भिवानी में हुई संगठन की बैठक में इस फैसले को अव्यवहारिक बताते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

संगठन के जिला महासचिव सुनील रोहिल्ला ने बताया कि प्रदेश के सभी शिक्षक डेली डायरी को पहले से ही ऑफलाइन लिख रहे हैं, तथा संबंधित स्कूल मुखिया द्वारा नियमित रूप से उसे सीन कर सत्यापित किया जा रहा है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाता है। अधिकतर प्राथमिक स्कूलों के प्रत्येक शिक्षक के पास दो से तीन कक्षाएं होने के कारण उन्हें डेली डायरी अपलोड करने में और भी अधिक समय लगेगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन अपलोड करने में लगने वाले समय से शिक्षण अधिगम कार्य प्रभावित हो सकता है। कई स्कूलों में इंटरनेट कनेक्टिविटी, नेटवर्क की समस्या एवं अतिरिक्त कार्यभार के चलते यह एक जटिल प्रक्रिया बनने के कारण इसमें समय ज्यादा लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रेस सचिव सुदेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक शिक्षक द्वारा रोजाना प्रत्येक बच्चे की एमआईएस पर उपस्थिति, कक्षावार निपुण हरियाणा शिक्षक एप पर उपस्थिती, एमडीएम तथा शिक्षक हाजिरी को ऑनलाइन किया जाता है। इसके साथ-साथ वर्तमान माह में विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए डोर टू डोर विजिट की जाती है।
प्रधान राजेश कालुवास की ओर से जिला भिवानी के शिक्षकों की इस मांग को राज्य कार्यकारिणी के समक्ष रखा गया है। जिला इकाई शिक्षा विभाग से भी आग्रह करती है कि इस आदेश पर पुनर्विचार करते हुए डेली डायरी को ऑफलाइन मोड में ही रखा जाए।

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष जंगबीर कासनिया ने बताया कि प्रदेश के सभी शिक्षकों द्वारा डेली डायरी को ऑनलाइन अपलोड करने में क्षेत्रीय व अन्य परिस्थितियों के कारण यह जटिल व टाइम कंजूमिंग प्रक्रिया है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। बैठक में राजकुमार वर्मा, सुदेश शर्मा, जितेंद्र बड़ेसरा, सुरेंद्र कैरू, नरेश लड़वाल, राजेश डाबला, अनिल सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed