फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Primary Teacher Association handed over demand letter to MP Kiran Chaudhary

Bhiwani News: हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने सांसद किरण चौधरी को सौंपा मांगपत्र

Thu, 29 Aug 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 29 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Haryana Primary Teacher Association handed over demand letter to MP Kiran Chaudhary
पूर्व सांसद को मांगपत्र सौंपते प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के सदस्य।
भिवानी। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष जंगबीर कासनिया व जिला प्रधान राजेश कुमार कालुवास के नेतृत्व में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी के आवास पर मुख्यमंत्री के नाम पूर्व सांसद श्रुति चौधरी को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेबीटी से टीजीटी के पद पर पदोन्नत हुए शिक्षकों को कार्यग्रहण करवाने के लिए जेबीटी से टीजीटी, गणित, संस्कृत, पंजाबी, हिंदी, विज्ञान तथा फिजिकल एजुकेशन विषय की पदोन्नति सूचियां जारी की गई थीं। उसके बाद सभी पदोन्नत जेबीटी शिक्षकों ने आचार संहिता लगने से पूर्व स्कूल प्रेफरेंस भर दी थी।
विज्ञापन

संगठन सदस्यों ने बताया कि शिक्षकों की ओर से प्रेफरेंस भरवाने के 14 दिन बीत जाने के बावजूद स्कूल आवंटन की सूची जारी नहीं की गई है। इसकी वजह से पदोन्नत हुए शिक्षकों में उदासी बनी हुई है। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी व मुख्यमंत्री हरियाणा से मांग की गई कि जल्द से जल्द पदोन्नत हुए शिक्षकों को स्टेशन आवंटित किए जाए। मांगपत्र देने वाले शिक्षकों में जंगबीर कासनियां, राजेश कालुवास, राजकुमार वर्मा, अरविंद शर्मा, धीरज कटारिया उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed