फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Parivartan Morcha took out symbolic funeral procession of PM and CM

Bhiwani News: हरियाणा परिवर्तन मोर्चा ने निकाली पीएम व सीएम की प्रतिकात्मक शव यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Haryana Parivartan Morcha took out symbolic funeral procession of PM and CM
 वि​भिन्न संगठनो के पदा​धिकारी पुतला फुंकते 
भिवानी। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी, भारतीय कमेरा वर्ग पार्टी व भारतीय वीर दल की ओर से गठित हरियाणा परिवर्तन मोर्चा के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने पीएम व सीएम की प्रतिकात्मक शव यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यह यात्रा दादरी गेट हाउसिंग बोर्ड से शुरू होकर जैन चौक बिचला बाजार, सराय चौपटा होते हुए घंटाघर चौक पर पहुंची। वहां पर शव का दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिला प्रधान लालचंद जांगड़ा व बहुजन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रजापति ने की। शव यात्रा का दहन चार मुद्दों को लेकर किया गया। इसमें ओबीसी में क्रीमिलेयर की सीमा समाप्त की जाए। यह पिछड़ा वर्ग को सरकारी नौकरी में आने के लिए बहुत बड़ी बाधा है। इसी के कारण पिछड़ा वर्ग के 314 आईएएस बच्चे, जिन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ज्वाइन कर ली। वो आज अदालतों में धक्के खाने पर मजबूर हो रहे हैं। जातीय जनगणना की पिछड़ा वर्ग के लोग वर्षों से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद राज कुमार सैनी के नेतृत्व बना हरियाणा परिवर्तन मोर्चा लोकसभा व विधानसभा चुनाव में 90 विधानसभा व दस लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ेगा। इस दौरान लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से प्रदेश प्रभारी राजेंद्र तंवर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश पांचाल, महेंद्र सैन, नीरज जाटव, बाला देवी व भारतीय वीर दल से विजय कसाना व महिला नेत्री गुड्डी देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed