मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी आए दिन वारदात सामने आ रही हैं। नया मामला हरियाणा के भिवानी से सामने आया है। यूट्यूबर सुरेश और रवीना ने मिलकर प्रवीण का गला घोंटकर दिन में ही हत्या कर दी थी, लेकिन शव को ठिकाने लगाने के लिए रात होने और सबके सो जाने का इंतजार किया। पुलिस रिमांड के दौरान हिसार जिले के प्रेमनगर निवासी यूट्यूबर सुरेश ने बताया कि प्रवीण ने रवीना के साथ उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद प्रवीण झगड़ने लगा तो रवीना के साथ मिलकर बेड पर ही चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
एक और 'सौरभ' की हत्या: पत्नी संग रंगरलियां मना रहा था यूट्यूबर प्रेमी... मार डाला पति, शव के साथ किया ये सलूक
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:50 PM IST
सार
Bhiwani News in Hindi: पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी निवासी 35 वर्षीय प्रवीण की रेवाड़ी के गांव जुड़ी निवासी रवीना (32) से शादी हुई थी। प्रवीण का छह साल का बेटा मुकुल है। प्रवीण की हत्या के बाद मुकुल के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन