{"_id":"6579fad1df5a0cfb1506abf3","slug":"haryana-fog-stopped-the-speed-of-vehicles-rail-service-remained-stalled-on-bhiwani-rewari-rail-route-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार, भिवानी-रेवाड़ी रेल मार्ग पर दूसरे दिन भी ठप रही रेल सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार, भिवानी-रेवाड़ी रेल मार्ग पर दूसरे दिन भी ठप रही रेल सेवा
Thu, 14 Dec 2023 12:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:11 AM IST
सार
भिवानी में सुबह 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही। दिन में धूप से तापमान बढ़ रहा। भिवानी से रेवाड़ी के लिए सीधी कोई बस सेवा नहीं है। ऐसे में लोगों को वाया रूटों से होकर रेवाड़ी तक का सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
भिवानी में छाई धुंध
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मौसम में अचानक उतार चढ़ाव से रात के समय ठंड बढ़ रही है तो दिन में धूप से तापमान बढ़ रहा है। सुबह के समय मौसम में धुंध गहराने लगी है। भिवानी में बुधवार अल सुबह दृश्यता 50 मीटर से भी कम बनी रही। धुंध की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। वहीं दूसरे दिन भी भिवानी-रेवाड़ी रेल मार्ग पर रेल सेवा ठप रही। इस वजह से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दिसंबर के मध्य तक आते रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। हालांकि अभी खेतों में पाला नहीं जमा है। मगर ठिठुरन बढ़ गई है। इसकी वजह से सुबह का आगाज भी धुंध से होने लगा है। धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई है। लंबी दूरी पर अल सुबह चलने वाली रोडवेज की बसों पर भी इसका असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं रोहतक और दिल्ली सहित पंजाब की तरफ जाने वाली ट्रेनों पर भी धुंध का असर देखा गया। सुबह चलने वाली कई ट्रेनों के समय में अब मामूली बदलाव है। बावजूद इसके फिर भी ट्रेनें निर्धारित समय से लेट हो रही हैं। बुधवार को भी झाड़ली में रेलवे ओवरब्रिज का काम चलने की वजह से भिवानी-रेवाड़ी रेलमार्ग पर ब्लॉकेज रहा। करीब चार पैसेंजर ट्रेनें दूसरे दिन भी बंद रही।
विज्ञापन
धुंध के दौरान बना है हादसों का अंदेशा
धुंध के दौरान हादसों का भी अंदेशा बना है। ऐसे में सड़क सुरक्षा के प्रबंधों में भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वहीं धुंध के दौरान नेशनल हाईवे में ग्रामीण आबादी के लिए बनाए गए अवैध स्पीड ब्रेकर भी हादसों की वजह बन रहे हैं। ये स्पीड ब्रेकर मानकों पर नहीं बने हैं और तेज रफ्तार में आ रहे वाहन चालक को काफी पास आने पर पता चलता है। इसकी वजह से कई वाहनों में तो नुकसान भी हो चुका है वहीं चालक वाहन पर से भी संतुलित खो देने का अंदेशा रहता है।
गेहूं की फसल में होगा फायदा
बुधवार को सीजन की पहली धुंध आई। गेहूं व सरसों की फसल के लिए धुंध फायदेमंद हैं। जहां ठंड धुंध से किसानों के चेहरे खिले, वहीं दूसरी तरफ सुबह ऑफिस जाने वाले या स्कूल में जाने वाले बच्चों को धुंध के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। धुंध की वजह से सूर्य देव ने साढ़े दस बजे दर्शन दिए।