फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Education Board's strictness: Examination center will be cancelled as soon as cheating report is recei

शिक्षा बोर्ड की सख्ती: नकल की रिपोर्ट मिलते ही रद्द होगा परीक्षा केंद्र, पेपर होने तक ठहरेंगे नोडल अधिकारी

Wed, 05 Mar 2025 03:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Mar 2025 03:53 PM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त सचिव डॉ मुनीष नागपाल ने कार्यभार संभालने के बाद नकल पर नकेल कसने का बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने बोर्ड अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई पेपर लीक नहीं होगा न ही नकल होगी।

विज्ञापन
Haryana Education Board's strictness: Examination center will be cancelled as soon as cheating report is recei
अधिकारियों की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नकल पर अंकुश लगाने के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था की है। अतिरिक्त उपायुक्त एवं बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन को लेकर बोर्ड के उप सचिवों व सहायक सचिवों के साथ बैठक की और उन्हें व्यवस्था बारे विस्तार से दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि बोर्ड प्रशासन द्वारा सभी जिलों में नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं और पल-पल की रिपोर्ट प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के नोडल अधिकारियों को एक मशाल वाहक के तौर पर कार्य करना होगा ताकि गलत कार्य में शामिल लोगों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को लेकर तीन बिंदुओं पर मुख्य रूप से फोकस करना होगा। पहले पेपर लीक को कतई सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन




दूसरा परीक्षा केंद्रों के बाहर किसी भी सूरत में भीड़ इकट्ठी नहीं होनी चाहिए और तीसरा नकल पर पूर्ण अंकुश लगाना होगा। डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि प्रदेश के सभी 22 जिलों में रूट चार्ट के साथ उड़ान दस्तों की तैनाती की गई है। प्रत्येक उडऩ दस्ता लगभग छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगा। प्रत्येक उडऩ दस्ते को शुरुआती परीक्षा केंद्र की चेकिंग के दौरान का फोटोग्राफ नोडल अधिकारी को भेजना होगा। नोडल अधिकारी इस बारे उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से उडऩ दस्ता और नोडल अधिकारियों के जिला वाइज व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया जाए ताकि उस पर सूचनाओं सांझा की जा सके। डॉ. नागपाल ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी परीक्षाओं के समापन होने तक अलाट किए गए जिलों में ही ठहरेंगे और पूरी निगरानी करके रोजाना रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी परीक्षा केंद्र के बाहर भीड़ नजर आती है तो उसका रिकॉर्ड तैयार करके प्रेषित किया जाए ताकि तुरंत प्रभाव से परीक्षा केंद्र को रद्द किया जा सके।

इन बोर्ड अधिकारियों को मिली नकल रोकने की जिम्मेदारी
 बैठक में बताया गया कि रोहतक जिला के लिए बोर्ड के उप सचिव ओपी निम्बिवाल, हिसार जिला के लिए उपसचिव जगदीश सैनी, कैथल जिला के लिए सहायक सचिव रणधीर सिंह, जींद के लिए रमेश जून, भिवानी के लिए संतोष नरवाल, चरखी दादरी के लिए सुनीता जाखड़, झज्जर के लिए हरीश कुमार, फरीदाबाद के लिए दिलीप कुमार, सोनीपत के लिए वीरेंद्र ढुल, रेवाड़ी के लिए कुलदीप रेडू, नूंह के लिए रामकुमार, पलवल के लिए अनिल जाखड़, सिरसा के लिए राजेश जांगड़ा, गुरुग्राम के लिए बहादुर सिंह वर्मा, कुरुक्षेत्र के लिए हरिराम, यमुनानगर के लिए शिवकुमार और पानीपत के लिए कृष्ण प्रताप सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।


बोर्ड अधिकारी करेंगे सुनिश्चत नहीं होगा कोई पेपर लीक, नहीं होगी नकल
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त सचिव डॉ मुनीष नागपाल ने कार्यभार संभालने के बाद नकल पर नकेल कसने का बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने बोर्ड अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई पेपर लीक नहीं होगा न ही नकल होगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। इसी के साथ फ्लाइंग स्क्वायर्ड का बाकायदा रूट चार्ट बनेगा। जिसके बाद ये आसपास के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आरंभ कराएंगी। प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। जिसमें बोर्ड के उप सचिव एवं सहायक सचिव स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है। नोडल अधिकारियों की जिलों में नकल रोकने की पूरी जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नकल में संलिप्त पाए जाने पर निलंबन नहीं बल्कि निष्कासन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed