फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Congress Factionalism resurfaces at party meeting clash in the presence of the state in-charge

हरियाणा कांग्रेस: पार्टी की मीटिंग में फिर सामने आई गुटबाजी, प्रदेश प्रभारी के सामने भीड़े फौजी और नरवाल गुट

Thu, 27 Aug 2026 10:31 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 27 Aug 2026 10:31 AM IST
सार

भिवानी के तिलक भवन में कांग्रेस ने जिलास्तरीय संवाद बैठक का आयोजन किया था। प्रभारी जब बवानीखेड़ा हल्के के कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत रहने की नसीहत दे रहे थे तभी एक गुट के आरोपों के कारण अखाड़े में तब्दील हो गई।

विज्ञापन
Haryana Congress Factionalism resurfaces at party meeting clash in the presence of the state in-charge
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करने का पाठ पढ़ाने आए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के सामने फौजी और नरवाल गुट के कार्यकर्ता आपस में जमकर भीड़ गए। बात वाद विवाद तक न होकर नारेबाजी और हाथापाई तक आ गई जिसे देख प्रभारी भी भौचक्के रह गए। 

विज्ञापन


दरअसल, भिवानी के तिलक भवन में कांग्रेस ने जिलास्तरीय संवाद बैठक का आयोजन किया था। प्रभारी जब बवानीखेड़ा हल्के के कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत रहने की नसीहत दे रहे थे तभी एक गुट के आरोपों के कारण अखाड़े में तब्दील हो गई। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी  की मौजूदगी में ही कार्यकर्ता आपस में जमकर भीड़े जैसे वो पहले से तैयारी करके आए थे। बैठक में  हंगामा और तीखी नोकझोंक हुई, जिसके चलते प्रभारी को बोलने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बवानीखेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रदीप नरवाल के समर्थकों ने पूर्व विधायक रामकिशन फौजी पर चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों (खिलाफत) का आरोप लगाया। नरवाल समर्थकों ने आलाकमान से फौजी को तुरंत पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की। उधर फौजी समर्थकों का आरोप है कि बैठक में रामकिशन फौजी को बोलने का मौका नहीं दिया गया। समर्थकों का तर्क था कि बवानीखेड़ा सीट से बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिया गया, जिसके कारण चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोप प्रत्यारोप लगते ही प्रभारी के सामने ही दोनों गुटों के बीच हुई नारेबाजी और कहासुनी ने तिलक भवन के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। आलाकमान के प्रतिनिधि की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम ने एक बार फिर पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी को सार्वजनिक कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed