फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana CM Nayab Saini taunt on Congress, Congress is haunted by fear of defeat

Bhiwani: सीएम नायब सैनी का विपक्ष पर तंज, कांग्रेस का सता रहा हार का डर; तभी मैदान में नहीं आ रहे प्रत्याशी

Sun, 31 Mar 2024 05:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 31 Mar 2024 05:48 PM IST
सार

भिवानी में भाजपा की विजय संकल्प रैली में सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में हार के डर से अपने प्रत्याशी खड़े नहीं कर रही है। क्योंकि उन्हें लगता है कि 2024 के चुनाव में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
Haryana CM Nayab Saini taunt on Congress, Congress is haunted by fear of defeat
भिवानी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस को 2024 के चुनाव में हार का डर सता रहा है। जिसके चलते कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी मैदान में अभी तक नहीं उतारे है। वे रविवार को भिवानी जिला के कस्बा बवानीखेड़ा में आयोजित विजय संकल्प यात्रा रैली को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान मंच का संचालन जिला अध्यक्ष मुकेश गौड ने किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाया है। आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना व उज्ज्वला योजना के साथ ही देश व प्रदेश में सडक़ों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए है। उसके साथ ही बगैर पर्ची व खर्ची के युवाओं को रोजगार मिला है।
विज्ञापन


ऐसे में वे जनता से अपील करते है कि 25 मई को 18वीं लोकसभा के चुनाव में जनता कमल के निशान पर मोहर लगाने का काम करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 400 पार के नारे को चरित्रार्थ करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2019 के चुनाव की हार से डरकर अब 2024 में अपने प्रत्याशी खड़े नहीं कर रही है। क्योंकि उन्हे लगता है कि 2024 के चुनाव में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बनाएंगे। इस बात का डर कांग्रेस को सता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर निवर्तमान सांसद धर्मबीर सिंह व हिसार से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही तथा कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों की बदौलत देश में सड़क, रेलवे व विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य हुए है। जिसके चलते 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के हर जिले में मैडिकल कॉलेज बनाने का कार्य सरकार ने किया है। धर्मबीर सिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के विकास कार्यो के चलते हुए कांग्रेस अब एक राष्ट्रीय दल की बजाए क्षेत्रीय दल बनता नजर आ रहा है। 


वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल ने किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की फसलें बगैर किसी व्यवधान के खरीदी जा रही है तथा एक अप्रैल से गेहूं की खरीद भी शुरू हो जाएगी। इस मौके पर रैली के आयोजक सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री बिसंबर वाल्मीकि ने कहा कि राज्य सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाया है। बगैर पर्ची व खर्ची के रोजगार देकर युवाओं को शिक्षा की तरफ आगे बढ़ऩे का रास्ता दिखाया है। उन्होंने भिवानी से हांसी फोरलैन के निर्माण कार्य को इसी वर्ष दिसंबर तक पूरा होने की बात भी कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed