फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Boxer Sakshi Dhanda joined Indian Army, Preeti Panwar will now represent Haryana

Bhiwani: मुक्केबाज साक्षी ढांडा ने ज्वाइन की आर्मी, अब प्रीति पंवार करेंगी हरियाणा का प्रतिनिधित्व

Fri, 16 Dec 2022 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 11:38 AM IST
सार

साक्षी को हरियाणा सरकार की ओर से सरकारी कोच और भारतीय सेना की ओर से हवलदार की पोस्ट के लिए नौकरी का प्रस्ताव आया था। इनमें से साक्षी और परिजनों ने सेना में हवलदार की नौकरी का चयन किया। वहीं साक्षी के भाई अमन भी महज 10 दिन पहले ही लेफ्टिनेंट बने है।

विज्ञापन
Haryana Boxer Sakshi Dhanda joined Indian Army, Preeti Panwar will now represent Haryana
अपने परिवार के साथ मुक्केबाज साक्षी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भिवानी के गांव धनाना की बेटी मुक्केबाज साक्षी ढांडा के भारतीय सेना ज्वाइन करने के बाद अब प्रीति हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। साक्षी से पहले जैस्मिन लंबोरिया ने भारतीय सेना ज्वाइन की है। दोनों मुक्केबाजों की नियुक्ति मिशन ओलंपिक 2024 के तहत हुई है। सेना की ओर से 12 महिला खिलाड़ियों की भर्ती करनी है, जिसमें से दो की भर्ती हो चुकी है। 

विज्ञापन


साक्षी के सेना में जाने वाले अब 54 किलोग्राम हरियाणा का प्रतिनिधित्व गांव बड़ेसरा की बेटी प्रीति पंवार करेंगी। जबकि साक्षी ढांडा सेना में 52 किग्रा भारवर्ग में खेलेंगी, जिसके लिए वे वजन कम करने में जुटी है। वहीं, सेना में मिशन ओलंपिक के तहत कुल 12 महिला खिलाड़ियों का चयन करना है, जिसमें से दो खिलाड़ियों का चयन हो चुका है और 10 का बाकी है। इसके लिए भी सेना की ओर से खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


साक्षी को हरियाणा सरकार की ओर से सरकारी कोच और भारतीय सेना की ओर से हवलदार की पोस्ट के लिए नौकरी का प्रस्ताव आया था। इनमें से साक्षी और परिजनों ने सेना में हवलदार की नौकरी का चयन किया। वहीं साक्षी के भाई अमन भी महज 10 दिन पहले ही लेफ्टिनेंट बने है। साक्षी ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी से शारीरिक शिक्षा विषय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है। वहीं प्रीति पंवार की बात करें तो उसने हाल ही में स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और जॉर्डन में हुई एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने ब्रांज मेडल जीता था। जो अब महम में मुक्केबाजी का अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जैस्मिन के बाद साक्षी ने भारतीय सेना ज्वाइन की है। साक्षी ओलंपिक 2024 के लिए लगातार रिंग में अभ्यास कर रही है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेंगी और 2024 में देश के लिए पदक लेकर आएंगी। सेना में रहकर भी मुक्केबाजी का अभ्यास जारी रहेगा। सेना की ओर से मिला प्रस्ताव सराहनीय है। इससे खिलाड़ियों को हौसला मिलता है। - कोच जगदीश सिंह, द्रोणाचार्य अवॉर्डी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed