फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Board's 10th and 12th examinations will start from tomorrow.

Bhiwani News: कल से आरंभ होंगी हरियाणा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं

Tue, 15 Oct 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 15 Oct 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Haryana Board's 10th and 12th examinations will start from tomorrow.
भिवानी। बुधवार से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की शैक्षिक और ओपन स्कूल की परीक्षाएं आरंभ होंगी। इन परीक्षाओं के लिए बोर्ड प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर ही परीक्षा केंद्रों का गठन किया है।
विज्ञापन

दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। भिवानी जिले के लिए शहरी दायरे के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां पुलिस सुरक्षा के चाक चौबंद रहेंगे। हालांकि परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्रों के आसपास सख्त निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

दरअसल हरियाणा विद्यालय 16 अक्तूबर से दसवीं और बारहवीं की शैक्षिक एवं ओपन स्कूल की परीक्षाएं कराने जा रहा है। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक केवल एक ही सत्र में ये परीक्षाएं होंगी। परीक्षा केंद्रों को भी जिला मुख्यालय के ऐसे विद्यालयों को चुना है, जहां बाहरी हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है। ऐसे में नकल रहित परीक्षाएं कराने में बोर्ड प्रशासन को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षाओं के साथ-साथ ओपन स्कूल की परीक्षा के लिए भी अलग-अलग केंद्र बनेंगे। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के अंदर पहले से ही पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।

वहीं परीक्षा ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों व केंद्र अधीक्षकों को भी नकल रहित परीक्षाएं कराने के संबंध में सख्त हिदायतें दी गई हैं। प्रश्नपत्र के लिए भी बोर्ड ने अलग से उड़न दस्तों का गठन किया है जो परीक्षा आरंभ होने से कुछ देर पहले ही प्रश्नपत्र मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed