फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   haryana board, online form fillup, students

हरियाणा मुक्त विद्यालय की परीक्षा के लिए 21 से करें आवेदन

Thu, 17 Dec 2020 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
haryana board, online form fillup, students
भिवानी। हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च-2021 (सीटीपी, रि-अपीयर, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एवं पूर्ण विषय अंक सुधार कैटेगरी) के लिए ऑनलाइन फार्म भरने के लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर 21 दिसंबर से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन/पंजीकरण के साथ-साथ निर्धारित परीक्षा शुल्क भी बोर्ड के बैंक खाते में जमा कराए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) सीटीपी व अतिरिक्त विषय के परीक्षार्थियों के लिए एक हजार रुपये, रि-अपीयर, आंशिक अंक सुधार व पूर्ण विषय अंक सुधार कैटेगरी के परीक्षार्थी की 900 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क सहित 21 दिसंबर से 09 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद एक सौ रुपये विलंब शुल्क सहित 10 जनवरी से 16 जनवरी तक, 300 रुपये विलंब शुल्क सहित 17 से 23 जनवरी तक, एक हजार रुपये विलंब शुल्क सहित 24 से 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इसी प्रकार कि सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) सीटीपी, अतिरिक्त विषय, रि-अपीयर, आंशिक अंक सुधार व पूर्ण विषय अंक सुधार कैटेगरी के परीक्षार्थी का परीक्षा शुल्क 1050 रुपये निर्धारित किया गया है। ऐसे परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क सहित 21 दिसंबर से नौ जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 10 से 16 जनवरी, 300 रुपये विलंब शुल्क सहित 17 से 23 जनवरी तक और 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 24 से 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (सीटीपी, रि-अपीयर, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एवं पूर्ण विषय अंक सुधार) कैटेगरी के परीक्षार्थियों को प्रायोगिक विषय/विषयों की परीक्षा के लिए 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षार्थियों को विशेष हिदायत दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन के समय केवल अपना या माता/पिता/भाई/बहन का ही मोबाइल नंबर दें, किसी कोचिंग सेंटर या कैफे वाले का मोबाइल नंबर न दें। ऑनलाइन आवेदन करने के संबंध में किसी तरह की परेशानी आने पर विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 एवं 01664-254309 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed