फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Board of School Education 10th and 12th Result Date Update

Haryana Board 10th & 12th Result: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी? ये है संभावित डेट

Tue, 29 Apr 2025 02:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी।
अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी। Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Apr 2025 02:33 AM IST
सार

हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी 22 जिलों में अंकन कार्य करवाया जा रहा है। प्रदेशभर में 10वीं के लिए 78 और 12वीं के लिए 48 अंकन केंद्र बनाए हैं। 10वीं के लिए लगभग 7030 अध्यापक और 12वीं के लिए 4812 प्राध्यापक अंकन कार्य में जुटे हैं।

विज्ञापन
Haryana Board of School Education 10th and 12th Result Date Update
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम 12 मई और 12वीं का 15 मई को घोषित कर सकता है। इसी के साथ बोर्ड प्रशासन के अधिकारी परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी 22 जिलों में अंकन कार्य करवाया जा रहा है। प्रदेशभर में 10वीं के लिए 78 और 12वीं के लिए 48 अंकन केंद्र बनाए हैं। 10वीं के लिए लगभग 7030 अध्यापक और 12वीं के लिए 4812 प्राध्यापक अंकन कार्य में जुटे हैं। एक परीक्षक द्वारा प्रतिदिन निर्धारित मानदंड के अनुसार 30 उत्तरपुस्तिकाओं की ही जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 27 फरवरी से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थी। 29 मार्च तक परीक्षाएं चलीं, जिसके लिए प्रदेशभर में 1434 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिनमें लगभग 5 लाख 22 हजार 529 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। इसमें दसवीं के 293746 और बारहवीं के 223713 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाएं समाप्ति के 45 दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने का वादा किया है। इसी के अनुरूप बोर्ड द्वारा बोर्ड 15 मई के आसपास तक दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणामों को घोषित कर देगा, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। विद्यार्थियों को कॉलेजों में प्रवेश लेने को लेकर किसी तरह की दिक्कतें नहीं आने दी जाएगी। -डॉ. पवन कुमार शर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।

यह भी पढ़ें: WBCHSE 12th Result 2025: पश्चिम बंगाल बोर्ड सात मई को जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, इन स्टेप से कर सकेंगे चेक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed