फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBCHSE 12th Result 2025: West Bengal Board to Announce Class 12 Results on May 7, Check Steps to Download

WBCHSE 12th Result 2025: पश्चिम बंगाल बोर्ड सात मई को जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, इन स्टेप से कर सकेंगे चेक

Mon, 28 Apr 2025 08:49 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 28 Apr 2025 08:49 PM IST
सार

West Bengal HS Result Date 2025:  पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक 12वीं रिजल्ट 2025 सात मई को दोपहर 12:30 बजे घोषित होगा। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर से चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन
WBCHSE 12th Result 2025: West Bengal Board to Announce Class 12 Results on May 7, Check Steps to Download
WBCHSE 12th Result 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

WBCHSE 12th Result 2025: पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने 12वीं कक्षा के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। परिषद ने घोषणा की है कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 7 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा। यह जानकारी बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के माध्यम से सामने आई है। छात्र इस रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब उनके इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है।
विज्ञापन


रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से चेक कर सकेंगे।
 

पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अपने आधिकारिक नोटिस में जानकारी दी है कि डब्ल्यूबी एचएस शिक्षा परिषद एचएस परीक्षा, 2025 का रिजल्ट 07 मई, 2025 को दोपहर 12:30 बजे विद्यासागर भवन, साल्टलेक, कोकाटा-700091 में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। छात्र अपना कक्षा 12वीं का परिणाम उसी दिन दोपहर 2:00 बजे से परिषद की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।


इसके अलावा, छात्रों की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी 8 मई 2025 को सुबह 10 बजे से पश्चिम बंगाल के 55 वितरण केंद्रों के जरिए संबंधित स्कूलों को दी जाएगी। बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षक-प्रभारियों से अनुरोध किया है कि वे 8 मई को ही छात्रों के बीच मार्कशीट और सर्टिफिकेट का वितरण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल का रिजल्ट रिकॉर्ड

2024 में लगभग 7.5 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 6.7 लाख छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। अभीक दास ने 99.2% अंक लाकर टॉप किया था।

WBCHSE Class 12 results 2025: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले WBCHSE की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘WBCHSE 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed