फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana beat Karnataka by 15-10 margin

Bhiwani News: हरियाणा ने कर्नाटक को 15-10 के अंतर से हराया

Mon, 31 Mar 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 31 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Haryana beat Karnataka by 15-10 margin
गांव कलिंगा में आयोजित नेटबॉल प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी।
भिवानी। हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन द्वारा गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम सब जूनियर राष्ट्रीय मिक्स नेटबाल चैंपियनशिप रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन हुए मुकाबले में हरियाणा ने कर्नाटक को 15-10 के अंतर से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने कहा कि मिक्स नेटबाल खेल लोगों में समानता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर टेक्निकल कमेटी चेयरमैन अशोक आनंद, प्रतियोगिता कमेटी संयोजक लक्ष्मण दातीर, श्रीबालाजी स्कूल की संचालिका रेणुका, श्रीबालाजी स्कूल के एमडी पवन कौशिक, चंडीगढ़ नेटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास शर्मा, नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विजेंद्र दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे खेल परिणाम : हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव दहिया ने बताया कि रविवार को हुए मुकाबलों में हरियाणा ने कर्नाटक को 15-10 के अंतर से, दिल्ली ने जम्मू-कश्मीर को 18-9 के अंतर से, मध्य प्रदेश ने गोवा को 15-6 के अंतर से, चंडीगढ़ ने झारखंड को 25-4 के अंतर से, हिमाचल प्रदेश ने उत्तराखंड को 10-8 के अंतर से, राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 27-21 के अंतर से, पंजाब ने उत्तर प्रदेश को 28-17 के अंतर से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed