फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   haryana assembly elections 2019, home minister amit shah election rally at Loharu of bhiwani

गृहमंत्री अमित शाह बोले-पूरी दुनिया अनुच्छेद 370 के समर्थन में, मगर कांग्रेस कर रही विरोध

Thu, 10 Oct 2019 01:47 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी/बहल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी/बहल (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Oct 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, home minister amit shah election rally at Loharu of bhiwani
लोहारू में जनसभा करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

55 साल का हिसाब दे कांग्रेस और भाजपा के पांच साल का हिसाब देख लें। कांग्रेस को अब समझ नहीं आ रहा है कि वे विरोध किस बात का करें। यह बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बहल की अनाज मंडी में हुई आशीर्वाद रैली में कही। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में हरियाणा के हरेक गांव में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। रैली के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की भी अपील की।

विज्ञापन


जनसभा में केन्द्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और उनके नेताओं को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों ने 70 सालों में केवल परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को बढ़ावा दिया है जबकि भाजपा ने केवल राष्ट्रहित में फैसले लिए और देशहित की बात की है। अनुच्छेद 370 को हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक जैसे फैसले से पीएम मोदी ने साहसिक काम कर देश का नाम ऊंचा किया है।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि 70 साल से देश की जनता ऐसे प्रधानमंत्री के इंतजार में थी, जिसकी आंख घूम जाए तो दुश्मन का दिल दहल जाए। जनता ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें दी और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया तो भाजपा सरकार ने लोकसभा के पहले सत्र में ही अनुच्छेद 370 को हटाने का काम कर दिखाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

भाजपा शासन में जब कभी दुश्मन ने देश की अस्मिता को ललकारा तो पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। उड़ी हमले के बदले सर्जिकल स्ट्राइक की तो पुलवामा हमले के बदले एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का काम किया। उन्होंने कहा कि जहां पूरा देश भाजपा सरकार के फैसले की सराहना कर रहा था तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसके सबूत मांग रहे थे, सैनिकों की शहादत पर दलाली की बात कर रहे थे। 

देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राफेल विमान को सुरक्षा में शामिल किया गया है। इससे राहुल और सोनिया के पेट में दर्द हो गया है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का पूरी दुनिया समर्थन कर रही है मगर कांग्रेस विरोध कर रही है। राहुल गांधी छुट्टियां मनाने विदेश गए है, जब वे आए तो उनसे जवाब जरूर मांगना कि विरोध क्यों।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी लोगों की भावना अनुरूप काम किया है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन, नौकरियों में और तबादले में पारदर्शिता करने के अलावा विकास के अनेक काम किए हैं। उन्होंने लोगों से तोशाम एवं लोहारू में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि देश व प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा का साथ दें।

भारत माता को अपशब्द बर्दाश्त नहीं, उसकी जगह जेल में : गृहमंत्री ने कहा कि जेएनयू में जब देशद्रोही भारत के टुकड़े करने की बात कह रहे थे तो राहुल गांधी उनके समर्थन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात कर देश को कमजोर करने वाली ताकतों के साथ खड़े थे। वे मुझे गाली दें, मोदी को गाली दें, हमारे सांसद, विधायक को गाली दें कोई बात नहीं मगर कोई भारत माता को गाली देगे तो ऐसे लोगों की जगह जेल में है।

मौनी बाबा विदेश जाते थे तो पता ही नहीं चलता था, अब सम्मान में लगते हैं नारे : गृहमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि जब मौनी बाबा विदेश जाते थे तो किसी को पता ही नहीं चलता था कि कब आए और कब चले गए। लेकिन, आज जब मोदी विदेश जाते हैं तो पूरी दुनिया में लोग उनके सम्मान में तैयार मिलते हैं।

कांग्रेस को इससे ईर्ष्या करने की जरूरत नहीं। मोदी के सम्मान में लगने वाले नारे सवा सौ करोड़ भारतीयों के लिए लग रहे हैं। पीएम मोदी जिस भी देश में जाते हैं वहां देश की भाषा में बोलते हैं तो देशवासियों का सीना गर्व से ऊंचा हो जाता है।

हुड्डा और चौटाला पर भी बरसे अमित शाह, बंसीलाल का नहीं लिया नाम : शाह अपने भाषण में हुड्डा और चौटाला शासन पर खूब बोले। उन्होंने कहा कि पहले एक समय था जब हुड्डा गए तो चौटाला आ गए। चौटाला गए तो हुड्डा आ गए। चौटाला शासन में गुंडई हुई तो हुड्डा शासन में जमीनों को बिल्डरों के हाथों दिया गया। 

नौकरियों और तबादलों में जहां भ्रष्टाचार होता था वहीं पर विकास के नाम पर भेदभाव होता था। पहले एक पार्टी की सरकार बनती तो एक जिले और एक जाति के लिए काम होते थे, दूसरी पार्टी की सरकार बनती तो दूसरे जिले और एक ही जाति के लिए काम होते थे। भाजपा ने सभी जिलों के लिए काम किए और जात-पात को खत्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed