फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Amit Shah reached Bhiwani, said- Rahul is a big machine of lying

Haryana: अमित शाह पहुंचे भिवानी, बोले- राहुल झूठ बोलने की है बड़ी मशीन

Tue, 17 Sep 2024 05:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 05:07 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोहारू में जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे थे। उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर राहुल गांधी व कांग्रेस को घेरा। 

विज्ञापन
Haryana: Amit Shah reached Bhiwani, said- Rahul is a big machine of lying
भिवानी में मंच पर पहुंचे अमित शाह। - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के लोहारू में मंगलवार दोपहर बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जन आशीर्वाद रैली में लोहारू की जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी को झूठ बोलने की बड़ी मशीन बताया। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने राहुल से पूछा कि कश्मीर में धारा 370 हटाना सही है या गलत। अमित शाह ने हरियाणा की भूमि को वीरों की भूमि बताते हुए कहा कि यहां से सबसे अधिक सेना में जवान है। वहीं अग्निवीर पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर बरगला रही है। जबकि अग्निवीर के एक-एक जवान को हरियाणा में नौकरी का वायदा किया है।
विज्ञापन


अमित शाह ने रैली में संबोधन के दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने धाकड़ वीर जवान दिए हैं धाकड़ खिलाड़ी दिए हैं और देश की भूमि मिटाने वाला किसान दिया है। मोदी सरकार ने इन तीनों के लिए ही योजनाएं बना उन्हें लाभ पहुंचाने का काम किया है। वहीं अमित शाह ने भूपेंद्र सिंह हुडडा पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने हुडडा से पूछा कि दस साल तक उन्होंने हरियाणा को क्या दिया। उन्होंने कहा कि हुड्डा और केंद्र की कांग्रेस सरकार ने हरियाणा में 41 हजार करोड़ दिया जबकि मोदी ने दस साल में एक लाख 43 हजार करोड़ देने का काम किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए झूठ का सहारा लेने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed