{"_id":"60e359a58ebc3ec75a7ad3ac","slug":"hariyna-bored-bhiwani-news-rtk616263968","type":"story","status":"publish","title_hn":"लास्ट डेट आज, स्कूलों की 150 से ज्यादा शिकायत पेंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लास्ट डेट आज, स्कूलों की 150 से ज्यादा शिकायत पेंडिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किए जाने के लिए स्कूलों द्वारा डाटा अपलोड करवाया जा रहा है। बोर्ड की साइट पर डाटा अपलोड करते समय गलत जानकारी भरे जाने या जानकारी छूट जाने की 150 से ज्यादा शिकायतें बोर्ड के पास पहुंचीं हैं, जिनका निस्तारण अभी नहीं हो सका है। इस संबंध में अब मंगलवार को बोर्ड की बैठक में फैसला लिया जाएगा कि शिकायत करने वालों को दूसरा मौका दिया जाए अथवा नहीं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 30:10:60 के फार्मूले से निकालने का निर्णय लिया था। इसके लिए 10वीं और 11वीं कक्षा के अंकों का विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। बोर्ड ने 28 जून शाम को चार बजे इसके लिए पोर्टल खोल दिया था और छह जुलाई तक विवरण अपलोड किया जा सकेगा।
दूसरा मौका नहीं देने का किया था फैसला
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. डॉ. जगबीर सिंह ने कहा था कि जो स्कूल डाटा अपलोड करने के दौरान कोई गलती करेंगे, उनको दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। उसके लिए वे खुद जिम्मेवार होंगे। 28 जून से लेकर 5 जुलाई शाम तक 150 बच्चे ऐसे हैं, जिनका गलत विवरण अपलोड हो गया है। किसी का रोल नंबर तो किसी के अंक गलत अपलोड हो गए हैं। स्कूलों ने बोर्ड से अपील की है कि उन्हें गलती सुधारने का मौका दिया जाए। अभी तक बोर्ड ने इस मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
विज्ञापन
बढ़ सकती है अंतिम तिथि
बोर्ड की वेबसाइट पर विवरण अपलोड करने के लिए सिर्फ मंगलवार का दिन शेष बचा है। जबकि लगभग 81 हजार बच्चों का विवरण अभी तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो पाया है। अब तक की औसत के अनुसार रोजाना 24500 बच्चों का विवरण ही वेबसाइट पर अपलोड हो पा रहा है। ऐसे में एक ही दिन में 81 हजार बच्चों का विवरण अपलोड हो पाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड प्रशासन की ओर से विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी जाए। (संवाद)
12वीं कक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या
श्रेणी संख्या
फ्रेश 27958
ओपन 12066
प्राइवेट 9452
रेगुलर 227585
कुल 277061
अभी तक लगभग 2 लाख के करीब बच्चों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड हो चुका है। गलत विवरण अपलोड होने की शिकायतें भी मिली हैं। मंगलवार को बोर्ड अधिकारियों की बैठक में चर्चा के बाद अंतिम तिथ बढ़ाने या गलत विवरण अपलोड करने वालों को मौका देने पर फैसला लिया जाएगा।
- प्रो. डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।