{"_id":"5e726fbb8ebc3e768d063278","slug":"hariyana-board-exam-bhiwani-news-rtk5474659136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड : नाले में फोन फेंकने वाला और रोहतक में वायरल हुए पेपर की पर्यवेक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड : नाले में फोन फेंकने वाला और रोहतक में वायरल हुए पेपर की पर्यवेक्षक निलंबित
विज्ञापन
परीक्षाकेंद्र पर नकल डालने के लिए लगी युवकों की भीड़। फाइल फोटो
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को हुई परीक्षा में गंभीर अनियमितता बरतने वाले दो पर्यवेक्षकों को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। बुधवार को हुई 12वीं की पंजाबी विषयक परीक्षा में 10 नकलची पकड़े गए और एक केंद्र अधीक्षक,दो सुपरवाइजर को ड्यूटी में कोताही के चलते रिलीव किया गया।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार की परीक्षा में जिन दो पर्यवेक्षकों ने गंभीर अनियमितता की थी, उन्हें शिक्षा विभाग ने निलंबित किया है। परीक्षा केंद्र रावमावि बल्ला-1(बी-1)(करनाल) पर नियुक्त पर्यवेक्षक तेजबीर सिंह, डीपीई एवं परीक्षा केंद्र रावमावि गांधी नगर, रोहतक-5(बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक अंजू, हिन्दी अध्यापिका, राक मिडिल स्कूल मक्कडौली कलां को शिक्षा विभाग ने निलंबित किया है। रोहतक के उक्त केंद्र से छात्र ने प्रश्र पत्र पर्यवेक्षक की मौजूदगी में वायरल किया था। वहीं निलंबित किए गए करनाल परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक तेजबीर सिंह ने ऑब्जर्वर से फोन छीन नाले में फेंक दिया था।
पंजाबी की परीक्षा में पकड़े 10 नकलची, एक केंद्र अधीक्षक, दो सुपरवाइजर रिलीव
बुधवार को 12वीं (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) की पंजाबी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें प्रदेशभर में नकल के 10 मामले दर्ज किए गए। ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक केंद्र अधीक्षक व दो सुपरवाईजर परीक्षा ड्यूटी से रिलीव किए गए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के उड़नदस्ते ने जिला कैथल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण और आठ नकल के केस पकड़े। परीक्षा केंद्र राकवमावि कैथल-4 (बी-1) पर नियुक्त केंद्र अधीक्षक बलकार सिंह, पीजीटी, समाज शास्त्र, रावमावि बरोत बंडराना और इसी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक रितु गोयल, पीजीटी, रसायन शास्त्र एवं पर्यवेक्षक जसविंद्र, पीजीटी, इतिहास को ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया। बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उडनदस्ते ने जिला करनाल में औचक निरीक्षण कर नकल का एक केस पकड़ा। सचिव के विशेष उड़नदस्ते ने जिला पानीपत में नकल का एक केस पकड़ा।