फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haridwar: The dead body of a young man who came out of the house to take a bath was recovered from the drain.

Bhiwani News: हरिद्वार नहाने के लिए घर से निकले युवक का शव नाले से हुआ बरामद

Thu, 13 Jul 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 13 Jul 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Haridwar: The dead body of a young man who came out of the house to take a bath was recovered from the drain.
भिवानी। घर से हरिद्वार नहाने की बात कहकर निकले एक युवक का शव खुद के खेत के समीप बने नाले से बरामद हुआ है। शव को नाले से बाहर निकाला गया। युवक के शव पर चोट के निशान मिले। मृतक की पहचान गांव तालू निवासी अशोक (35) के रूप में हुई है। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मुंढाल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई बारू के बयान पर गैरइरादतन हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई ने बताया कि वे तीन भाई थे। सबसे बड़ा वह, उसके बाद सज्जन और सबसे छोटा अशोक था। अशोक अविवाहित था। घर से तीन दिन पहले हरिद्वार नहाने की बात कहकर निकला था। अशोक के पास कोई फोन नहीं था। इसलिए उससे संपर्क नहीं हो सका। वीरवार सुबह करीब छह बजे उसे सूचना मिली कि उसके खेत के समीप बने नाले में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो शव की शिनाख्त उसके भाई अशोक के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने बताया कि शव पर चोट के निशान थे। किसी अज्ञात वाहन ने उसके भाई को टक्कर मारी है, जिसके कारण अशोक की मौत हुई। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मुंढाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालु-मुंढाल रोड के समीप खेतों में नाले में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर जांच की। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। परिजन बारू के बयान पर संबंधित धाराओं के तहत सदर पुलिस थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है।
- मुख्य सिपाही प्रहलाद, जांच अधिकारी, मुंढाल चौकी पुलिस, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article