फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hard work paves the way to success.

Bhiwani News: कड़ी मेहनत से मनुष्य की सफलता का मार्ग होता है सुगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Hard work paves the way to success.
लोहारू। एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सबसे अनमोल है और विद्यार्थी जीवन में की गई कड़ी मेहनत से मनुष्य की सफलता का मार्ग सुगम होता है इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को लक्ष्य निर्धारित कर प्रतिदिन कम से कम 6 घंटे पढ़ाई करनी चाहिए। वह वीरवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिशन बुनियाद और सुपर 100 कार्यक्रम की सफलता पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय सेमिनार कार्यक्रम को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य पूनम श्योराण ने की तथा बीईओ विजय प्रभा ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम के तहत सरकारी विद्यालयों के करीब 100 से अधिक विद्यार्थियों का आईआईटी जैसे देश के अग्रणी संस्थानों में प्रवेश सुनिश्चित हुआ है। इसके कार्यक्रम में मौजूद सभी एबीआरसी और बीआरपी से खंड के प्रत्येक पात्र अभ्यर्थी को इस कार्यक्रम के लिए नामांकित करने के लिए निर्देश दिए। कार्यक्रम में लोहारू खंड के करीब 32 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया तथा आठवीं और दसवीं कक्षा के करीब 138 विद्यार्थी शामिल हुए। इसके अलावा कार्यक्रम में गणित संकाय के 33 अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा, प्राचार्य पूनम श्योराण और कई वक्ताओं ने मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम की महत्ता, पात्रता और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उकार्यक्रम से 60 फीसदी से इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी पात्र विद्यार्थियों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। हरियाणा सुपर 100 योजना के माध्यम से अब तक 100 से अधिक विद्यार्थी का आईआईटी में चयन हुआ है। मिशन बुनियाद के अंतर्गत हिसार व कुरुक्षेत्र में रेजिडेंशियल प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed