फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hansi road was broken in half to find the leakage

Bhiwani News: लीकेज का पता लगाने के लिए हांसी रोड आधा तोड़ा, तीसरे दिन बारिश की वजह से बंद रहा काम

Sun, 12 Jan 2025 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 Jan 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
Hansi road was broken in half to find the leakage
भिवानी। अशोका मार्ग से विजयनगर कॉलोनी की तरफ जाने वाली मुख्य लाइन में लीकेज तलाशने के लिए अब हांसी रोड को भी आधा तोड़ दिया गया है। बारिश की वजह से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी काम नहीं कर पाए। दिनभर काम बंद रहा। हालांकि शुक्रवार देर रात तक छह इंची पाइप लाइन की लीकेज पकड़ में आ गई।
विज्ञापन

सीवर मैनहोल नजदीक होने की वजह से छह इंची पाइप लाइन से गंदा पानी दस इंची लाइन में आ रहा था। इसी वजह से विजय नगर कॉलोनी में घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा था। अब रविवार को इस लाइन को स्थायी तौर पर बंद कराकर दूषित पेयजल आपूर्ति का स्थायी समाधान करा दिया जाएगा। शनिवार को हांसी रोड तोड़े जाने की वजह से ट्रैफिक भी वन-वे हो गया। इसकी वजह से दिनभर वाहनों का जाम लगा। वहीं सड़क पर भी कीचड़ फैल गया।
विज्ञापन

पुराना जलघर से पटेल नगर होते हुए अशोका मार्ग से विजय नगर कॉलोनी में जाने वाली दस इंची पानी की लाइन में लीकेज ढूंढने के लिए वीरवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने काम शुरू किया था। पहले अशोका रोड को खोदा गया, लेकिन लीकेज नहीं मिली। इसके बाद कर्मचारी अशोका रोड से हांसी रोड पर जेसीबी से खोदाई कराते हुए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांसी मार्ग करीब आधा खोद डाला। इसकी वजह से शनिवार सुबह से ही शाम तक वाहनों का यहां जाम लगा। बारिश के कारण जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी भी काम नहीं कर पाए। अब रविवार सुबह लीकेज ठीक कराने का काम होगा। विजय नगर कॉलोनी के करीब 50 घरों के अंदर गंदा पानी की डेढ़ माह से आपूर्ति हो रही है।

तीन साल पहले बंद की थी छह इंची लाइन, अब लीकेज से हो रहा पानी दूषित
विजय नगर की तरफ जाने वाली छह इंची लाइन को हांसी रोड पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने करीब तीन साल पहले गुल्ला ठोककर बंद कर दिया था। इस छह इंची लाइन का फिलहाल इस्तेमाल नहीं हो रहा था। लेकिन इसी लाइन के नजदीक सीवरमैनहोल बना है। इसका गंदा पानी इस छह इंची लाइन से दस इंची लाइन में पहुंच रहा है। अब लीकेज का पता लगने के बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग इस छह इंची पुरानी लाइन को दोनों तरफ से बंद कर गंदे पानी की आपूर्ति का स्थायी समाधान कराएंगे। रविवार को लीकेज ठीक कर खोदी गई सड़क को भी समतल कराया जाएगा। इसके बाद क्षतिग्रस्त सड़क को पीडब्ल्यूडी विभाग दुरुस्त कराएगा।


विजय नगर कॉलोनी के घरों में दूषित पेयजल आपूर्ति की लीकेज का पता लग गया है। पुरानी बंद पड़ी छह इंची लाइन की वजह से पानी प्रदूषित हो रहा है। इस लाइन को अब दोनों तरफ से स्थायी तौर पर बंद करा दिया जाएगा। जिसके बाद विजय नगर कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति का स्थायी समाधान होगा। शनिवार को बारिश की वजह से काम बंद रहा है। -ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed