फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   handball, competition, bhiwani champion

हैंडबाल प्रतियोगिता : झज्जर को हराकर भिवानी बना चैंपियन

Wed, 12 Feb 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
handball, competition, bhiwani champion
हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गेंद को गोल तक लेकर जाने का प्रयास करती महिला खिलाड़ी। - फोटो : Bhiwani
पांचवीं गौतम मेमोरियल हरियाणा स्टेट हैंडबाल महिला व पुरुष स्पर्धा के फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। झज्जर को 34-33 से हराकर भिवानी की पुरुष टीम चैंपियन बनी। लड़कियों के वर्ग में चरखी दादरी को हराकर हिसार की टीम विजेता रही। लड़कों में झज्जर के नरेश कुमार और लड़कियों में हिसार की गौरव बेस्ट प्लेयर चुनी गई।
विज्ञापन

बुधवार को भीम स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक बिशंबर बाल्मीकि व विधायक घनश्याम सर्राफ ने भी खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई की।
विज्ञापन

ये हुए मुकाबले : फाइनल मुकाबले में पुरुष टीम में भिवानी ने झज्जर को 34-33 के अंतराल से हराकर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर झज्जर की टीम रही और तीसरे स्थान पर जींद की टीम रही। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं की टीम में हिसार ने दादरी को 19 और 16 के अंतराल में हराते हुए पहला स्थान प्राप्त किया और दूसरे स्थान पर दादरी की टीम रही। तीसरे स्थान पर जींद की टीम रही। इस अवसर पर पुरुषों में बेस्ट प्लेयर झज्जर के नरेश कुमार रहे। बेस्ट गोलकीपर सिरसा के नैनो रहे। वहीं महिलाओं की टीम में बेस्ट प्लेयर हिसार की गौरव रही। बेस्ट गोलकीपर दादरी की ममता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद : इस अवसर पर विधायक घनश्याम सर्राफ, विजय शेखावत, ताराचंद अग्रवाल, रामकिशन शर्मा, प्रधान रामअवतार शर्मा, रामेहर सिंह, भुरेन्द्र हुड्डा, विनोद गोयल, प्रमोद चहल, प्रोफेसर सुरेश मलिक, दया किशन बूरा, एडवोकेट विकास बुडानिया, संदीप कोटिया, अनिल चहल, सुरेंद्र सिंह भूरा, प्रमेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, मनोज वर्मा, मनजीत ढांडा, हरिस्वरूप कोच, विद्यानंद कोच उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed