फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   haluwas villege, water problem, people

सीएम दरबार में मामले को उठाएगी पंचायत

Wed, 26 Feb 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
haluwas villege, water problem, people
गांव हालुवास माजरा के जलघर में वॉल्व लीकेज होने के कारण हौद में भरा गंदा पानी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
शहर से स्टे गांव हालुवास देवसर माजरा में भूमिगत पानी को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं तो पंचायत ने भी पब्लिक हेल्थ विभाग अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंचायत ने इस मामले को सीएम दरबार में पहुंचाने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

पंचायत का आरोप है कि भूमि देने के बावजूद जलघर का निर्माण नहीं हुआ है। विधायक से लेकर पब्लिक हेल्थ अधिकारियों तक गुहार लगाई जा चुकी है। ग्रामीण जो पानी पी रहे हैं उसका टीडीएस भी खतरनाक र्स्त तक पहुंच चुका है, बावजूद इसके उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। बता दें कि गांव हालुवास देवसर माजरा में जलघर निर्माण से दो गांवों को सीधा फायदा होगा। दोनों गांवों में अलग-अलग पंचायतें हैं। ये दोनों ही गांव एक दूसरे की आबादी और सरहदों से जुड़े हैं। जलघर निर्माण के लिए करीब चार एकड़ भूमि गांव हालुवास देवसर माजरा की पंचायत ने पब्लिक हेल्थ विभाग को हैंडओवर की है। जबकि जलघर के लिए मुख्य सड़क से रास्ते के लिए गांव हालुवास की पंचायत ने भी पब्लिक हेल्थ विभाग को जमीन मुहैया करा दी है। दोनों ही पंचायतें नहरी पानी और जलघर निर्माण को लेकर संजीदा हैं, लेकिन बावजूद इसके गांव की नहरी पानी की मांग को विभागीय अधिकारी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण जयभगवान, रामभगत, कर्मबीर ने बताया कि गांव हालुवास देवसर माजरा के पंपिंग स्टेशन में उपकरण भी खस्ता हालत में हैं। वाल्व हौद में गंदा पानी जमा हैं, जिससे लीकेज और दूषित आपूर्ति का खतरा भी ग्रामीणों पर मंडरा रहा है। नहर के समीप लगे ट्यूबवेल से भी पंपिंग स्टेशन तक आने वाली मुख्य पाइप लाइन भी कई जगह से लीकेज है। इस वजह से भी पानी के प्रदूषण की संभावनाएं अधिक बनी हैं। मगर इन बातों पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

भूमिगत घातक तत्व सेहत पर डाल रहे बुरा असर
गांव हालुवास देवसर माजरा में ट्यूबवेल के जरिए भूमिगत जल पेयजल सप्लाई में दिया जा रहा है। जिसका टीडीएस भी 11 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है। भूमि के अंदर से पानी के साथ घातक तत्व बाहर आ रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करने पर ग्रामीणों की सेहत पर भी बुरा असर डाल रहा है। गांव में कैंसर के रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने खुद गांव में जलघर निर्माण को लेकर विधायक से लेकर एमपी तक मांग उठाई है। मगर कोई समाधान नहीं हुआ। अब पंचायत ने फैसला लिया है कि मामला सीएम मनोहर लाल के समक्ष उठाया जाएगा। इसी को लेकर सीएम से मिलने की रणनीति बनाई जा रही है।
- संदीप तंवर, सरपंच हालुवास देवसर माजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed