फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Half the population, half the rights... Roar for 30% reservation in the Bar Association

Bhiwani News: आधी आबादी, अधूरा हक...बार एसोसिएशन में 30 फीसदी आरक्षण की हुंकार

Fri, 24 Jul 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 24 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Half the population, half the rights... Roar for 30% reservation in the Bar Association
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप तंवर को ज्ञापन सौंपतीं महिला अ​धिवक्ता।
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन भिवानी की महिला अधिवक्ताओं ने आगामी बार चुनाव में अध्यक्ष पद महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित करने की मांग की है। वीरवार को इस संबंध में उन्होंने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप तंवर को ज्ञापन सौंपा। महिला वकीलों का कहना है कि बार के गठन से लेकर आज तक किसी भी महिला को अध्यक्ष बनने का अवसर नहीं मिला है।
विज्ञापन

ज्ञापन में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए महिलाओं को 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। बार एसोसिएशन की उप प्रधान रेनुबाला सैनी, मुकेश चौहान, कोषाध्यक्ष कंचन रहेजा, राजबाला श्योराण, मंजू शर्मा, ज्योति भारद्वाज, सावित्री देवी, रीना और सुनीता गोलपुरिया ने कहा कि अध्यक्ष पद आरक्षित होने से महिलाओं को नेतृत्व का मौका मिलेगा और उनका मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष ने दिया आश्वासन
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट संदीप तंवर ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए कहा कि इस मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बार कार्यकारिणी और संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष विषय पर चर्चा कर नियमानुसार जल्द ही उचित कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed