फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   half hour heavy rain in Bhiwani

तेज हवाओं के साथ आधा घंटे तक हुई झमाझम बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
half hour heavy rain in Bhiwani
दोपहर बाद आई तेज बारिश के बीच लाइट जलाकर अपने गंतव्य को जाते वाहन चालक। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। एक सप्ताह से पड़ रही उमस से शनिवार दोपहर बाद झमाझम हुई बारिश से निजात मिल गई। हालांकि टूटी सड़कों पर हाल ही में किया पैचवर्क पानी में बह गया। तेज हवाओं के साथ करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे शहर की सड़कें भी तरबतर हो गईं। तेज हवा और बारिश से दिन के समय ही अंधेरा छा गया। बारिश से फसलों में भी काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

सुबह मौसम में काफी उमस बनी हुई थी। दोपहर बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान कई जगह जलभराव भी हुआ। जिसकी निकासी करीब एक घंटे बाद बाद हुई। बारिश के बाद लोगों को भी गर्मी से निजात मिल गई, जबकि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कुछ घंटे पहले ही चेतावनी जारी की थी, जिसके बाद अचानक ही मौसम में बदलाव हुआ। मौसम विभाग विशेषज्ञों की मानें तो चौबीस घंटे तक मौसम में इसी तरह बदलाव बना रहेगा। वहीं इस समय हुई बारिश से फसलों में भी किसानों के लिए सोना बरसा है।
विज्ञापन

सड़कों पर फैला कीचड़, फिसलन ने बढ़ाई मुश्किलें
शहर के अंदर मानसून से पहले ही कई सड़कें विकास कार्यों के लिए तोड़ी गई थीं, जिन्हें बारिश के मौसम की वजह से अब तक नहीं बनाया गया है। इन खस्ताहाल सड़कों पर बारिश के बाद कीचड़ फैल गया और फिसलन बनने से वाहन चालकों की भी मुश्किलें बढ़ गईं। शहर के हनुमान ढाणी, बावड़ी गेट से दादरी गेट तक के क्षेत्र में वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बावड़ीगेट से एमसी कॉलोनी की तरफ जाने वाले खस्ताहाल मार्ग भी बारिश के बाद और बदहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमा हुआ पानी
हांसी रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री बीडी गुप्ता आवास के आगे बारिश का पानी जमा हो गया। इस मार्ग पर दो पूर्व मुख्यमंत्रियों व एक पूर्व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री के आवास हैं, मगर यहां पर कई जगह बारिश के पानी की निकासी के प्रबंध नहीं हैं। इस वजह से थोड़ी सी बारिश में ही वीआईपी आवासों के मुख्य गेट के आगे ही बारिश का पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed