फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gupt Navratri will run from 19th to 27th January, a special combination of Sadhana and Siddhi.

Bhiwani News: 19 से 27 जनवरी तक चलेंगे गुप्त नवरात्र, साधना और सिद्धि का विशेष संयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gupt Navratri will run from 19th to 27th January, a special combination of Sadhana and Siddhi.
भिवानी। शक्ति साधना का महत्वपूर्ण पर्व गुप्त नवरात्र 19 से 27 जनवरी तक रहेगा। सनातन धर्म में नवरात्र को अत्यंत पवित्र पर्व माना गया है। देवसर धाम के पुजारी पंडित विक्रम पुजारी ने बताया कि हिंदू धर्म शास्त्रों में कुल चार नवरात्र का वर्णन मिलता है। चैत्र और शारदीय नवरात्र के अलावा दो गुप्त नवरात्र होते हैं जिनमें एक माघ और दूसरा आषाढ़ महीने में पड़ता है।
विज्ञापन

पंडित विक्रम पुजारी ने बताया कि माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्र की शुरुआत होती है जो नवमी तिथि तक चलते हैं। इस वर्ष माघ गुप्त नवरात्र का आरंभ 19 जनवरी से होगा और समापन 27 जनवरी को होगा। इस दौरान उपासक मां दुर्गा की नौ दिनों तक गुप्त रूप से शक्ति साधना करते हैं। गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की पूजा का विशेष विधान है। इसे सिद्धि और कामनापूर्ति का पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इस अवधि में मां शक्ति की साधना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और तंत्र-मंत्र व विशेष पाठ के माध्यम से साधक अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस नवरात्र में प्रतिपदा को काली, द्वितीया को तारा देवी, तृतीया को छिन्नमस्ता, चतुर्थी को षोडशी, पंचमी को भुवनेश्वरी (महासरस्वती), षष्ठी को त्रिपुरभैरवी, सप्तमी को धूमावती, अष्टमी को बगलामुखी, नवमी को मातंगी तथा दशमी को कमला (कमलात्मिका) की पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा घटस्थापना मुहूर्त
पुजारी विक्रम महाराज ने बताया कि इस बार नवरात्र की शुरुआत और समापन दोनों ही सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रहे हैं। घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 19 जनवरी को सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 10 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed